Samsung के इस धांसू फोन को 25 रुपये रोजाना EMI पर लाएं घर, यहां जानें ऑफर डिटेल
Samsung Galaxy A14 5G Discount : आज पूरे देश में धूमधाम से धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। आज के दिन लोग सोना-चांदी और बर्तनों की खरीदारी करते हैं। तो वहीं कुछ लोग स्मार्टफोन भी खरीदते हैं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल है, जो नया स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो आपके लिए हम एक बेहतरीन डील लेकर आए हैं। आज हम आपको Samsung Galaxy A14 5G स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप मात्र 25 रुपये रोजाना की EMI पर सैमसंग के इस धाकड़ फोन को खरीद सकेंगे। तो चलिए आगे सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी फोन पर मिलने वाले ऑफर से लेकर इसकी कीमत और फीचर्स तक के बारे में आपको आगे डिटेल्स बताते हैं।
Galaxy A14 5G पर ऑफर
वैसे तो सैमसंग के इस स्मार्टफोन की ऑरिजनल कीमत 20,999 रुपये है। जिसे ग्राहक फिलहाल 4000 रुपये के डिस्काउंट पर मात्र 16,999 रुपये में खरीद सकता है। इसके साथ ही कंपनी की तरफ से इस फोन को 1721 रुपये की 24 EMI में भी इस फोन को खरीदा जा सकता है। जिसके हिसाल से इस फोन की रोजोना ईएमआई 25 रुपये होगी। ग्राहक इस फोन को Black, Light Green, Dark Red और Silver कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

Galaxy A14 5G के फीचर्स
सैमसंग के इस फोन में आपको 6.6 इंच की LCD FHD+ डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90 Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर से लैस है। जो एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड One UI Core 5 पर काम करेगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रही है।
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आ रहा है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
अपने इस डिवाइस के साइड माउंटेड पर कंपनी ने फिंगरप्रिंट सेंसर,एक्सेलेरोमीटर सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर और कंपास सेंसर दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें जीपीएस, एनएफसी, रेडियो , यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 5.2 और वाई-फाई मिलेगा। इस फोन की लंबाई 167.7 mm, चौड़ाई 78 mm, मोटाई 9.1 mm और वजन 202 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








