Samsung Galaxy A14 5G की नए स्टोरेज ऑप्शन के साथ होगा लॉन्च, जानें कीमत
Samsung Galaxy A14 5G 4GB 128GB Storage variant launched: सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। जानें क्या है कीमत...
Samsung Galaxy A14 5G New Storage Price: Samsung अपने Galaxy A14 5G को नए स्टोरेज ऑप्शन में भारतीय बाजार में उपलब्ध कराने जा रहा है। जिसका खुलासा खुद कंपनी ने किया है। आपको बता दें, पिछले साल सैमसंग ने Galaxy A14 5G को भारत में लॉन्च किया था। जो कि एक बजट स्मार्टफोन है। तो आइए आपको आगे इस नए स्टोरेज की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक के बारे में जानते हैं।

नए स्टोरेज ऑप्शन में होगा लॉन्च
सैमसंग के अनुसार Galaxy A14 5G को 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज के साथ मार्केट में उपलब्ध होगा। इससे पहले इस फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज में उपलब्ध कराया गया है। जिसकी कीमत 14,499 रुपये है। इससे उम्मीद की जा रही है, नए स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज को 15,499 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। अभी कंपनी ने नए 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि, इस फोन को जल्द ही देशभर के रिटेल स्टोर पर उपलब्ध कराया जा सकता है।
Samsung Galaxy A14 5G फीचर्स
गैलेक्सी ए14 5जी स्मार्टफोन में 6.6 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। प्रोससेर की बात करें तो इसमें एक्सीनॉस 1330 दिया गया है। यह फोन 6 जीबी रैम, 8 जीबी रैम ऑप्शन के साथ 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। Galaxy A14 5G स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड OneUI 6.0 के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेप्थ लेंस से लैस है। इसे पावर देने के लिए इसमें 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, वाई-, जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








