Home
Mobile

Samsung Galaxy A14 और Galaxy A23 5G भारत में हुए लॉन्च, जान लें कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ

Samsung Galaxy A14 और Galaxy A23 5G भारत में हुए लॉन्च

आज के समय में भारत में ऐसा कोई नहीं होगा जो सैमसंग ब्रांड को नहीं जानता होगा। सैमसंग ऐसे प्रोडक्ट्स बनाता है जिसपर आंखे बंद करके भरोसा किया जा सकता है और कई लोग भरोसा भी करते है। इसके साथ ही सैमसंग ने आज भारत में दो नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनमे से एक Galaxy A14 5G और दूसरा Galaxy A23 5G हैं। गैलेक्सी ए14 5जी की कीमत 16499 रुपये से शुरू होती है जबकि गैलेक्सी ए23 5जी को 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।

Samsung Galaxy A14 5G Price

ये स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन- डार्क रेड, लाइट ग्रीन और ब्लैक में आता है। Samsung Galaxy A14 5G को तीन ऑप्शन- 8GB+128GB, 6GB+128GB और 4GB+64GB में लॉन्च किया गया है। 8GB + 128GB 20,999 रुपये में, 6GB + 128GB 18999 रुपये में और बेस मॉडल 4GB + 64GB के साथ 16499 रुपये में आता है। डिस्काउंट ऑफर के एक हिस्से के रूप में, आप स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, IDFC के साथ 1500 रुपये का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।

Samsung Galaxy A14 5G Specifications

Samsung Galaxy A14 5G में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन की कुछ अन्य विशेषताओं में शामिल हैं - 5000 mAH की बैटरी जो 2दिनों तक चलती है, कैमरा की बात करें तो 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन 4 साल के सुरक्षा अपडेट और 2 OS अपग्रेड के साथ आता है और यह Exynos 1330 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लैस है।

Samsung Galaxy A23 5G Price

स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन- सिल्वर, लाइट ब्लू और ऑरेंज में आता है। Samsung Galaxy A23 8GB + 128GB 24,999 रुपये और 6GB + 128GB 22999 रुपये में आता है। डिस्काउंट ऑफर के एक हिस्से के रूप में, ग्राहक भारतीय स्टेट बैंक, IDFC और ZestMoney के साथ 1500 रुपये का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।

Samsung Galaxy A23 5G Specifications

सैमसंग फोन 6.6-इंच FHD+ स्क्रीन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पैक किया गया है । फोन की कुछ अन्य विशेषताओं में शामिल हैं - 5000mAh की बैटरी जिसमें दो दिन तक की शक्ति, 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट,अल्ट्रा-वाइड, डेप्थ और मैक्रो के साथ 50-मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। कैमरा, 3.5 साल का सुरक्षा पैच अपडेट, और Exynos 1330 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
In today's time, there would be no one in India who would not know the Samsung brand. Samsung makes such products which can be trusted blindly and many people also trust them. Along with this, Samsung has launched two new 5G smartphones in India today, one of which is Galaxy A14 5G and the other is Galaxy A23 5G.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X