Home
Mobile

Samsung Galaxy A15 4G के 5G वेरिएंट के साथ लॉन्च होने की उम्मीद, जाने फीचर

Samsung Galaxy A15 4G के जल्द ही 5G वेरिएंट के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। कहा जाता है कि यह फोन Samsung Galaxy A14 4G का सक्सेसफुल होगा , जिसे इस साल मार्च में ऑक्टा-कोर चिपसेट और 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। अपकमिंग गैलेक्सी A15 5G के कई डिटेल ऑनलाइन सामने आए हैं, जिनमें लीक हुए डिजाइन रेंडर और सभी स्पेसिफिकेशन शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं सभी डिटेल।

Samsung Galaxy A15 4G के 5G वेरिएंट के साथ लॉन्च होने की उम्मीद

फोनस्टॉक की एक रिपोर्ट में गैलेक्सी A15 4G के डिजाइन रेंडर लीक हुए हैं। रेंडरर्स स्मार्टफोन के बैक और फ्रंट दोनों पैनल दिखाते हैं। फोन तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें ब्लैक, व्हाइट और येलो शामिल है। तीन छोटे गोलाकार कैमरा यूनिट एक एलईडी फ्लैश यूनिट के साथ पीछे के पैनल के ऊपर लेफ्ट कोने पर है। फ्रंट कैमरे को रखने के लिए डिस्प्ले के टॉप पर एक मौजूद वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। लीक हुई इमेज के मुताबिक, वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैंडसेट के राइट तरफ है।

रैम और स्टोरेज

रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी A15 4G को मीडियाटेक हेलियो G99 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। गैलेक्सी A15 5G को मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ SoC पर बेस्ड है । दोनों वेरिएंट कई रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ लॉन्च हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक , 4G मॉडल में 4GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है।

कैमरा

इसके अलावा, रिपोर्ट बताती है कि 4जी और 5जी दोनों वेरिएंट में 6.5 इंच की स्क्रीन होने की संभावना है। पहले लीक में बताया गया था कि 5G 6.5-इंच फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। गैलेक्सी A15 4G में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 5-मेगापिक्सल सेंसर और 2-मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है।

बैटरी

सैमसंग के गैलेक्सी A15 4G में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की भी उम्मीद है। इससे पहले, 5G वेरिएंट में भी समान आकार की बैटरी होने की बात सामने आई थी। 5G मॉडल की एक ऑनलाइन लिस्टिंग में दावा किया गया है कि हैंडसेट का आकार 6.30 x 3.00 x 0.33 इंच होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy A15 4G is expected to launch soon with a 5G variant. It is said that this phone will be the successor to Samsung Galaxy A14 4G, which was launched in March this year with an octa-core chipset and a 5,000mAh battery with 15W charging support.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X