Samsung Galaxy A15 4G स्मार्टफोन MediaTek Helio G99 प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें डिटेल
Samsung Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung जल्द ही अपने A सीरीज के तहत नए हैंडसेट को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। जिसे Galaxy A15 4G के नाम से जाना जाएगा। अपने इस नए स्मार्टफोन को कंपनी 4GB रैम और MediaTek Helio G99 प्रोसेसर के साथ ला सकती है। हाल ही में इश फोन थाईलैंड में एक सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर स्पॉट कियामगया था। जिससे इसके कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ गई है। तो चलिए आपको इस फोन की फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Galaxy A15 4G में मिले सकता है 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Samsung Galaxy A15 4G को मॉडल नंबर SM-A155F के साथ NBTC पर देखा जा चुका है। गैलेक्सी ए15 4जी मॉडल को इससे पहले FCC डाटाबेस पर भी स्पॉट किया गया था। यहां लिस्टिंग से इस बात का खुलासा हुआ था कि, अपने इस डिवाइस को कंपनी 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ ला सकती है।

वहीं गीकबेंच लिस्टिंग से इस आगामी फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। सैमसंग अपने Galaxy A15 4G को मीडियाटेक हेलियो G99 SoC के साथ लॉन्च करेगा।। जिसमें यूजर्स को 4GB तक रैम मिलेगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर बेस्ड वन यूआई कस्टम स्किन पर संचालित होगा। एक लोकप्रिय बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर इस फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 743 प्वाइंट और मल्टी कोर टेस्ट में 2005 प्वाइंट प्राप्त किए हैं।
अन्य रिपोर्ट की मानें तो Galaxy A15 स्मार्टफोन में 6.6-इंच LCD डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है, जो फुल HD+ रिज़ॉल्यूशन और 480 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें कंपनी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है। इसके अलावा इस डिवाइस को 5000mAh बैटरी के साथ लाए जाने की उम्मीद है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।
Samsung Galaxy A14 स्पेक्स
Samsung Galaxy A14 में 6.6 इंच की फुल एचडी+ रिज़ॉल्यूशन वाली LCD डिस्प्ले दी गई है , जो 60hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। जिसमें एग्ज़िनोस 850 चिपसेट, लेटेस्ट एन्ड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम और 128GB तक का इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Galaxy A14 को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 2 दिनों से ज्यादा समय तक चल सकती है।


Click it and Unblock the Notifications







