Samsung Galaxy A15 5G, Galaxy A25 5G की आज भारत में धमाकेदार एंट्री, पहले ही जान लें कीमत व फीचर
Samsung New Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung अपने भारतीय यूजर्स के लिए गैलेक्सी Aसीरीज के तहत अपने दो नए स्मार्टफोन्स Samsung Galaxy A15 5G और Galaxy A25 5G को लॉन्च करने जा रही है। ब्रांड ने अपने इन हैंडसेट्स को विज़न बूस्टर टेक्नोलॉजी के साथ सुपर AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स के लैस किया है। देश में लाए जाने से पहले कंपनी ने अपने इन फोन्स को बीते 11 दिसंबर को वियतनाम में पेश किया था। तो आइए आपको इन फोन्स की कीमत से लेकर इनमें मिलने वाले सभी फीचर्स की डिटेल बताते हैं।

Samsung Galaxy A15 5G, A25 5G की भारत में कीमत
गैलेक्सी ए25 5जी को वियतनाम में VND 65,90,000 (करीब 22,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है, वहीं गैलेक्सी ए15 5जी की कीमत VND 62,90,000 (करीब 21,500 रुपये) तय हुआ है। भारत में इनकी कीमत की बात करें तो Galaxy A25 5G और Galaxy A15 5G की कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लॉन्च के साथ ही कंपनी इनकी कीमतों का भी खुलासा कर सकती है।
Galaxy A15 5G स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी A14 5G की जगह लेगा। रिपोर्ट की मानें तो इसमें वीडियो डिजिटल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (VDIS) सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल मिलेगा। इसे लेकर कहा जा रहा है कि, यह वीडियो में ब्लर और विरूपण को कम करेगा। गैलेक् ए15 5जी को कंपनी मल्टीपल स्टोरेज और रैम वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। Galaxy A15 को 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच फुल-HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो गैलेक्सी A15 5G में मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ चिपसेट दिया जा सकता है।
वहीं Samsung Galaxy A25 5G की बात करें तो इसमें 50-मेगापिक्सल ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) वाल ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। अपने इस हैंडसेट को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि, यह फोन प्री-इंस्टॉल्ड AI-सपोर्ट फोटो-एडिटिंग फीचर्स के साथ दस्तक देगा। गैलेक्सी A25 5G को वियतनाम में 6.5-इंच फुल-HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है। इस फोन में इन-हाउस Exynos 1280 SoC चिपसेट शामिल किया जा सकता है, जिसे माली-G68 MP4 GPU के साथ जोड़ा गया है।


Click it and Unblock the Notifications








