Home
Mobile

Samsung ने अपने तीन नए स्मार्टफोन एक साथ किए लॉन्‍च, जानिए कीमत व फीचर्स

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung ने A सीरीज के तहत अपने तीन नए स्‍मार्टफोन्स एक साथ लॉन्‍च किए हैं। जिसमें Samsung Galaxy A15 5G, Galaxy A15 4G और Galaxy A25 5G को शामिल किया गया है। फिलहाल इस फोन को वियतनाम में लाया गया है। सैमसंग के इन लेटेस्ट फोन्‍स में सैमसंग का आईलैंड फीचर दिया गया है। आईए आपको इन फोन्स कीमत और फीचर्स से रूबरू करवाते हैं।

Samsung ने अपने तीन नए स्मार्टफोन एक साथ किए लॉन्‍च, जानिए कीमत व फीचर

Samsung Galaxy A15 4G, Galaxy A15 5G, Galaxy A25 5G की कीमत

इन फोन्स की कीमत की बात करें तो Galaxy A15 4G के बेस मॉडल को VND 4,990,000 (करीब 17,140 रुपये) , Galaxy A15 5G के बेस मॉडल को VND 6,290,000 (करीब 21,605 रुपये) और Galaxy A25 5G के बेस मॉडल को VND 6,590,000 (करीब 22,636 रुपये) कीमत के साथ पेश किया गया है। इन स्‍मार्टफोन्‍स को पर्सनैलिटी येलो, फैंटेसी ब्लू, ऑप्टिमिस्टिक ब्लू और ब्‍लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।

Samsung Galaxy A15 4G, Galaxy A15 5G, Galaxy A25 5G के स्पेक्स

Samsung Galaxy A15 4G और Galaxy A15 5G स्मार्टफोन में कंपनी ने एक जैसे फीचर्स दिए हैं। इसमें सबसे बड़ा अंतर प्रोसेसर का है। सैमसंग गैलेक्सी ए15 4जी में मीडियाटेक का हीलियो G99 प्रोसेसर और गैलेक्सी ए15 5जी में मीडियाटेक का ही Dimensity 6100 Plus प्रोसेसर शामिल किया गया है। ये दोनों फोन्‍स 8जीबी रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज से पैक्ड हैं। इसमें 6.5 इंच का सुपर एमोलेड इन्फिनिटी U नॉच डिस्प्ले मिल रह है। इसके साथ ही इसमें 50 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्‍फी के लिए 13मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मल रहा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25 वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

वहीं Galaxy A25 5G में 6.5 इंच S-AMOLED Infinity-U notch डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। फोन में 6 , 8 GB रैम के साथ 128 GB स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP मेन कैमरा +8MP का अलट्रा वाइड + 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आ रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has launched its three new smartphones in the A series in Vietnam. Which includes Galaxy A15 4G, Galaxy A15 5G and Galaxy A25 5G. The new phones launched in A series have been launched in Vietnam. All three new smartphones of Samsung have been brought with Key Island feature.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X