Home
Mobile

Samsung Galaxy A15 5G की कीमत का खुलासा, यहां लिस्ट हुआ स्मार्टफोन, यहां जानें सबकुछ

Samsung Galaxy A15 5G Price: अगर आप भी कम कीमत में तगड़े फीचर्स से लैस नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल स्मार्टफोन ब्रांड Samsung जल्द ही अपना नया बजट फोन बाजार में पेश करने जा रहा है। जिसे Samsung Galaxy A15 5G नाम दिया गया है। लॉन्च से पहले ही इस आगामी फोन को यूएस के एक पॉपुलर रिटेलर वॉलमार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। जिससे इसकी कीमत की जानकारी सामने आई है। तो चलिए आपको आगे इस फोन की फीचर से लेकर इसकी कीमत तक की डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy A15 5G की कीमत

सैमसंग अपने इस नए स्मार्टफोन की कीमत 139 डॉलर (लगभग 11600 रुपये) होगी। यूएस के रिटेलर वॉलमार्ट पर गैलेक्सी ए15 को नीले कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है, हालांकि लॉन्च के वक्त इसे अन्य कई ऑप्शन में लाए जाने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy A15 5G का डिजाइन

वॉलमार्ट लिस्टिंग के बाद इस आगामी फोन की डिजाइन का भी खुलासा हो गया है। इसके दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मिलेंगे। इसके साथ ही बेहतर पकड़ के लिए इस फोन में गोल किनारों के साथ एक बॉक्सी डिजाइन मिलेगा। इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेंसर अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं, जिसमें एक एलईडी फ्लैश भी शामिल है। साथ ही बैक पैनल पर सैमसंग का Logo भी दिया है।

Samsung Galaxy A15 5G की कीमत का खुलासा, यहां लिस्ट हुआ स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A15 5G के फीचर्स

इसके फीचर्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए15 5जी में आपको 6.5 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। जिसे 2.2GHz की क्लॉक स्पीड के साथ मीडियाटेक चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। इसमें कंपनी 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दे सकती है। फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी ए15 5जी में 50MP का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। प्राइमरी कैमरा के साथ इसमें आपको 5MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2MP डेप्थ कैमरा मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी शामिल किए जाने की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy A15 5G Launch Date Before the launch, Samsung Galaxy A15 5G has been listed on Walmart, a popular US retailer. The price of the smartphone will be 139 dollars (about Rs 11600). The Samsung Galaxy A15 5G is expected to have a 6.5-inch display.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X