Samsung Galaxy A15 5G हो गया पहले से भी ज्यादा किफायती
Samsung ने Galaxy A16 5G के लॉन्च से पहले अपने Galaxy A15 5G की कीमत में कटौती कर दी है। फिलहाल सैमसंग ने गैलेक्सी A16 5G की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कीमत में कटौती से उम्मीद की जा रही है, इसे जल्द ही पेश किया जा सकता है।
कंपनी हो सकता है, फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ (flipkart big billion days) या अमेजन के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल (Amazon's Great Indian Festival) के दौरान इसे उपलब्ध कराया जा सकता है।

गैलेक्सी A15 5G अब सभी वेरिएंट पर 2,500 रुपये तक की छूट के साथ आता है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध है। 6GB/128GB मॉडल की कीमत अब रिलायंस डिजिटल पर 15,499 रुपये है, जबकि 8GB/128GB मॉडल की कीमत घटकर 19,999 रुपये हो गई है।
सैमसंग गैलेक्सी A15 5G स्पेक्स: सैमसंग गैलेक्सी A15 5G में आपको 6.5 इंच का sAMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें वाटरड्रॉप नॉच, FHD+ रिजॉल्यूशन और स्मूथ 90Hz रिफ्रेश रेट है।

प्रदर्शन के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर शामिल किया गया है, जो 8GB तक रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज से पैक है।
यह एंड्रॉयड 14 ओएस पर काम करता है, जिस पर One UI 6 सॉफ्टवेयर की लेयर है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। जो 50MP के मेन कैमरा , 5MP के अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP के डेप्थ सेंसर से लैस है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अगर आप भी कम कीमत में बढ़िया फीचर्स वाला कंपनी का फोन चाहते हैं, तो आपके लिए सैमसंग गैलेक्सी का यह हैंडसेट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कम कीमत के बाद भी इसमें बेहतरीन फीचर्स दिए गए है।


Click it and Unblock the Notifications








