Samsung Galaxy A15 5G, A25 5G की सेल भारत में शुरू, जानें ऑफर व कीमत
Samsung Galaxy A15 5G , Galaxy A25 5G sale : भारत में हाल ही में सैमसंग के लॉन्च हुए Galaxy A15 5G और Galaxy A25 5G की सेल शुरू हो चुकी है। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही अपने इन दोनों हैंडसेट्स को देश में उपलब्ध कराया था। सैमसंग के ये दोनों लेटेस्ट फोन्स Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर संचालित होते हैं। जिनमें 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 50MP का मेन कैमरा और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। तो आइए सैमसंग गैलेक्सी A सीरीज के इन दोनों फोन कीमत और ऑफर के बारे में आगे डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy A15 5G , A25 5G की भारत में कीमत
सैमसंग ने Galaxy A15 5G को दो रैम और स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया था। इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 19,499 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की की कीमत 22,499 रुपये तय किया गया है। लेकिन अगर ग्राहक इसकी खरीदारी SBI कार्ड से करते हैं, तो वह 3 हजार रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ उठा सकेंगे। इस फोन को ब्लू ब्लैक, ब्लू और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। वहीं Galaxy A25 5G के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 26,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। SBI कार्ड से फोन खरीदने वाले कस्मटमर्स को कंपनी 3 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
Samsung Galaxy A15 5G स्पेक्स
गैलेक्सी A15 5G में कंपनी अपने ग्राहकों को 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दे रही है। जो 90hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए इसमें मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6100 प्लस प्रोसेसर दिया गया है। यह एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करेगा, जिस पर One UI 6 सॉफ्टवेयर की लेयर है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा , 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Samsung Galaxy A25 5G स्पेक्स
इसमें 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। जो 120hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Exynos 1280 चिप शामिल है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर रन करेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








