Samsung Galaxy A15 ट्रिपल कैमरा के साथ जल्द देगा दस्तक, लॉन्च से पहले फोटो लीक
Samsung Upcomung Phone: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग अपने बजट रेंज स्मार्टफोन लिल्ट में अपना एक और नया हैंडसेट जोड़ने जा रही है। जिसे Samsung Galaxy A15 नाम से कंपनी जल्द ही लॉन्च करेगी। इस अपकमिंग फोन को सैमसंग Galaxy A14 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर पेश कर सकती है। इसके लॉन्च से पहले ही फोन के रेंडर लीक हो चुके हैं। तो आइए आपको इस आगामी फोन की कीमत से लेकर इसके स्पेक्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Samsung Galaxy A15 के लीक रेंडर
फेमस टिपस्टर इवान ब्लास ने सैमसंग के अपकमिंग फोन गैलेक्सी ए15 का एक नया रेंडर हाल ही में शेयर किया है। टिपस्टर के अनुसार इस फोन के बैक में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें मेन कैमरा, एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक टेलीफोटो कैमरा को कंपनी शामिल कर सकती है। इसके साथ ही एक एलईडी फ्लैश भी इसमें दिया जा सकता है। लीक रेंडर में फोन के Right साइड में एक पावर बटन को देखा जा सकता है, जो फिंगरप्रिंट स्कैनर के रूप में भी काम करेगा।
सैमसंग गैलेक्सी ए15 की बैटरी को हाल ही में सेफ्टी कोरिया सर्टिफिकेशन पर भी देखा जा चुका है। जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। फिलहाल इस फोन को लेकर अभी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

Samsung Galaxy A14 के स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy A14 में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 1080 x 2408 का पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आ रहा है। इस डिवाइस में परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने 2.2Ghz क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर एक्सनॉस 1330 प्रोसेसर दिया है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। इसके साथ कंपनी ने इसमें रैम प्लस फीचर को भी इसमें सुविधा दी है। जिसकी मदद से इसके रैम बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाइस एंड्राइड 13 पर बेस्ड है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल , 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh बैटरी का सपोर्ट दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








