Home
Mobile

6 साल के OS अपडेट के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A16 5G फोन, बजट आपके मुताबिक

Samsung अपने यूजर्स के लिए दीवाली धमाका लेकर आया है, इसके लिए कंपनी ने भारत में अपने मिड रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A16 5G को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग के इस नए फोन की खास बात यह है कि इसमें कंपनी ने 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट और 6 साल का एंड्रॉयड अपडेट दिया है।

इस फोन में बड़ी बैटरी लाइफ से लेकर अच्छी कैमरा क्वालिटी का कॉन्बिनेशन देखने को मिलेगा। इसकी कीमत भी आपकी पॉकेट में बिल्कुल फिट बैठेगी, क्योंकि कंपनी ने इस फोन को 21,000 रुपये से भी कम कीमत में पेश किया है। आइए इस फोन की कीमत से लेकर फीचर्स के बारे में जान लेते हैं।

Samsung ने मचाया तहलका, बजट फ्रेंडली प्राइस में पेश किया नया धांसू फोन

Samsung Galaxy A16 5G की कीमत

Samsung Galaxy A16 5G के बेस वेरिएंट 8GB रैम +128GB को 18,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके दूसरे वेरिएंट 8GB + 256GB को 20,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। इस फोन को आप 3 कलर ऑप्शन फोन गोल्ड, लाइट ग्रीन और ब्लू ब्लैक में खरीद सकेंगे।

आप इस फोन को रिटेल स्टोर्स, Samsung.com, Amazon.in और Flipkart.com सहित कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं। सैमसंग के इस फोन के लॉन्च ऑफर के रूप में Samsung India अपने टैप एंड फीचर का प्रमोशन कर रहा है। सैमसंग वॉलेट के माध्यम से पांच टैप एंड पे पेमेंट करने पर यूजर्स को 500 रुपये का वाउचर मिलेगा। बता दें कि ये ऑफर सीमित समय के लिए है। आप इस ऑफर का 31 दिसंबर 2024 तक उठा सकेंगे।

Samsung Galaxy A16 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Samsung Galaxy A16 5G एक पतला फोन है, जिसमें 6.7 इंच की फुल HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है और फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और Exynos 1330 चिपसेट है।

प्रोसेसर: इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर मौजूद है। स्मार्टफोन को 8GB + 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ कनेक्ट किया गया है। आप इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं।

बैटरी: इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ चार्जिंग केबल मिलती है, लेकिन एडॉप्टर अलग से खरीदना पड़ेगा।

कैमरा: बात करें इस फोन के कैमरा की तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो यूनिट मिल रही है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा शामिल है।

ओएस अपडेट: यह फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड वन UI 6.1.1 कस्टम स्किन पर चलता है। कंपनी ने अपने इस फोन को 6 साल के OS अपडेट का वादा कर रही है। यह अपडेट मिड-रेंज सेगमेंट मॉडल में पहली बार मिल रहा है।

अन्य खूबियां: Galaxy A16 5G में 5G, 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। प्रोटेक्शन के लिए फोन में साइड माउटेंड फिंगरप्रिंट सेंसर और स्पलैश से फोन को बचाने के लिए IP54 रेटिंग शामिल है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has brought a Diwali Dhamaka for its users, for this the company has launched its mid-range smartphone Samsung Galaxy A16 5G in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X