Home
Mobile

लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A16 5G की कीमत का खुलासा

स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग (Samsung) जल्द ही अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। उम्मीद की जा रही है कि, ये दोनों फोन्स Galaxy A16 और Galaxy A16 5G कुछ हफ्तों में ही दस्तक दे सकते हैं।

हालांकि, इनके आने से पहले ही स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक हो चुकी है, लेकिन लेटेस्ट लीक में इन आगामी फोन्स की कीमत पर से भी पर्दा उठ चुका है।

 लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A16 5G की कीमत का खुलासा

अभी कुछ समय पहले सामने आई लीक में Galaxy A16 के 4G और 5G के कलर ऑप्शन का खुलासा हुआ था। तो चलिए आपको आगे अब तक इन फोन्स को लेकर सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy A16 5G कीमत- सैमसंग के गैलेक्सी A16 और गैलेक्सी A16 5G की कीमत एक यूरोपीय रिटेलर के डेटाबेस के जरिए लीक हुई है।

 लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A16 5G की कीमत का खुलासा

जिसके अनुसार गैलेक्सी A16 (LTE) की कीमत €209.90 और गैलेक्सी A16 5G की कीमत €239.90 बताया गया है। हालांकि, ये कीमत लीक के आधार पर है, तो आपको सटिक जानकारी के लिए इनके लॉन्चिंग का इंतजार करना होगा।

Samsung Galaxy A16 5G स्पेक्स- सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की एलसीडी डिस्प्ले होगा, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 नाइट पीक ब्राइटनेस के साथ 1080x2340 रेजॉल्यूशन होगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 या फिर Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर शामिल हो सकता है।

ये दोनों फोन्स कथित तौर पर 6GB और 8GB रैम के साथ 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। इसके स्टोरेज कैपेसिटी को माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके एक्सटेंड किया जा सकता है।

इस फोन में 6 एंड्रॉइड अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच दिए जाने की जानकारी सामने आई है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल कर सकती है।

धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP54 रेटिंग से मिल सकता है। इसके अलावा फिलहाल कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung galaxy a16 5g price reveled check all details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X