Home
Mobile

Samsung Galaxy A16 5G vs Moto G85 5G: किस फोन में है ज्यादा पावर? विस्तार से जानें

Samsung Galaxy A16 5G vs Moto G85 5G: दोनों ही फोन की कीमत लगभग समान है, लेकिन इसके बाद भी इन दोनों में कुछ अंतर नजर आता है। अगर आप भी Galaxy A16 5G या फिर Moto G85 5G में से किसी एक को भी खरीदने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

हमारे आज के आर्टिकल से आप ये पता लगा सकते हैं कि एक जैसी कीमत के बाद कौन सा फोन ज्यादा बैटरी और अच्छी कैमरा क्वालिटी प्रदान करता है। साथ ही लगभग एक जैसी कीमत होने के बाद आपको किसे खरीदना चाहिए।

Galaxy A16 5G vs Moto G85 5G: आपके लिए क्या सही?

Samsung Galaxy A16 5G vs Moto G85 5G: बैटरी क्वालिटी

Galaxy A16 5G में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसमें फोन के साथ चार्जिंग केबल मिलती है, लेकिन एडॉप्टर अलग से खरीदना पड़ेगा। एक बार चार्ज होने के बाद यह फोन मजबूती से काम करता है। फोन की बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह 2.5 दिनों तक का प्लैबैक टाइम देती है।

जबकि Moto G85 5G स्मार्टफोन में भी Galaxy A16 5G की तरह 5,000mAh की बैटरी मिलती है, लेकिन इसका बैटरी सपोर्ट 33 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग का है। इस फोन की बैटरी को लेकर मोटो कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह आपको 34 घंटे तक का प्लेटाइम दे सकता है। अगर इस हिसाब से देखा जाए तो Galaxy A16 5G की बैटरी Moto G85 5G फोन की तुलना में बेहतर साबित हो सकती है।

Samsung Galaxy A16 5G vs Moto G85 5G: कैमरा क्वालिटी

Samsung Galaxy A16 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो यूनिट मिल रही है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा शामिल है।

जबकि Moto G85 5G फोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP का Sony Lytia 600 प्राइमरी सेंसर और सिंगल LED फ्लैश के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा आ रहा है। यानी की कैमरा में मोटो जी85 का पलड़ा भारी नजर आता है, क्योंकि इसका सेल्फी कैमरा Galaxy A16 5G की तुलना में अधिक MP का है।

Samsung Galaxy A16 5G vs Moto G85 5G: कीमत

Samsung Galaxy A16 5G के बेस वेरिएंट 8GB रैम +128GB को आप 18,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। वहीं, दूसरे वेरिएंट 8GB + 256GB को 20,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

बात करें Moto G85 5G की कीमत की तो इसके बेस वेरिएंट 8GB रैम +128GB को आप 17,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। वहीं, दूसरे वेरिएंट 8GB + 256GB को 19,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are also going to buy either Galaxy A16 5G or Moto G85 5G, then this news may be useful for you.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X