Samsung Galaxy A सीरीज के तहत दो नए सस्ते फोन्स की होने जा रही एंट्री, कीमत लीक
Samsung Upcoming Phone: दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन ब्रांड Samsung जल्द ही अपने Galaxy A सीरीज के दो नए सस्ते फोन्स लॉन्च करने जा रहा है।
फिलहाल कंपनी अपने इस आगामी फोन्स पर काम कर रही है। हालांकि, सैमसंग के इन अपकमिंग फोन्स (Samsung Upcoming Phones) की लॉन्चिंग टाइम लाइन, कीमत व स्पेक्स तक की डिटेल्स लीक हो गई है।

अभी कंपनी ने इन दोनों फोन्स की लॉन्चिंग को लेकर ऑफिशियली जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो इन्हें इस साल के आखिर तक पेश किया जा सकता है। आइए आपको आगे ब्रांड के इन फोन्स के नाम, कीमत और खासियत की सामने आई लीक्स बताते हैं।
खबरों की मानें तो ये फोन्स Galaxy A15 और Galaxy A05 के अपग्रेड मॉडल होंगे। जिसे मार्केट में Samsung Galaxy A16 और Galaxy A06 के नाम से जाना जाएगा। वहीं Galaxy Club की रिपोर्ट के अनुसार ये दोनों फोन्स अगले साल यानी 2025 में ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकते हैं।

कीमत की बात करें तो कंपनी Samsung Galaxy A सीरीज के दोनों फोन्स को बजट फोन के तौर पर पेश कर सकती है। ये फोन्स 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आ सकते हैं। जिनकी कीमत 20 यूरो यानी (लगभग 18,200 रुपये) से भी कम तय किया जा सकता है।
इंटरनल टेस्टिंग में Samsung Galaxy A16 को मॉडल नंबर SM-A166B और Galaxy A06 को SM-A065M के नाम से देखा गया है। फिलहाल दोनों फोन के किसी भी स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा ब्रांड Samsung Galaxy A36 और Galaxy A56 पर भी काम कर रही है। जिन्हें अप्रैल 2025 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy A15 5G स्पेसिफिकेशन- इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 800nits की पीक ब्राइटनेस से लैस है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ चिपसेट दिया गया है, जिसमें 8GB तक रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है।
इसके साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी इसमें शामिल है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए ब्रांड ने इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है।
Samsung Galaxy A05 5G स्पेसिफिकेशन- इसमें 6.7 इंच का PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो HD+ रेसोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








