Home
Mobile

Samsung का बजट-फ्रेंडली Galaxy A17 4G स्मार्टफोन; मिलेगी 5000mAh की बैटरी और ट्रिपल कैमरा

सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी A सीरीज़ को और मजबूत करते हुए नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A17 4G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए लाया गया है, जो एंट्री-लेवल बजट में बेहतर फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं।

स्टाइलिश डिज़ाइन, ट्रिपल-कैमरा सेटअप और दमदार 5000mAh बैटरी के साथ यह फोन अपने 5G वेरिएंट से भी किफायती है। आइए इस डिवाइस के बारे में जानते हैं।

 Samsung का बजट-फ्रेंडली Galaxy A17 4G स्मार्टफोन

कीमत और उपलब्धता

Galaxy A17 4G को एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है - 4GB RAM और 128GB स्टोरेज। इसकी कीमत KSH 22,400 (करीब ₹15,000) रखी गई है। तुलना करें तो इसका 5G वेरिएंट भारत में पहले से उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 है और वह 6GB/8GB RAM वेरिएंट्स में आता है।

डिस्प्ले और डिजाइन

फोन में 6.7-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेज़ॉल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट भी मौजूद है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव और स्मूद हो जाता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass V प्रोटेक्शन दिया गया है।

डिज़ाइन की बात करें तो यह अपने 5G वेरिएंट की तरह ही प्रीमियम लुक के साथ आता है, जिससे यह बजट सेगमेंट में भी स्टाइलिश नज़र आता है।

परफॉर्मेंस और स्टोरेज

Samsung Galaxy A17 4G में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली टास्क, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी पावरफुल माना जाता है। इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे microSD कार्ड से 2TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है।

यह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी है, जिन्हें अपने फोन में ज्यादा फोटो, वीडियो और ऐप्स स्टोर करने की आदत है।

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें शामिल हैं।

  • 50MP प्राइमरी सेंसर
  • 5MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
  • 2MP मैक्रो कैमरा

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह कैमरा खासतौर पर सोशल मीडिया और वीडियो चैटिंग के लिए बेहतर क्वालिटी देता है।

बैटरी और सॉफ्टवेयर

  • 5000mAh बैटरी पैक फोन को पावर देता है , जिसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
  • यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक आराम से चल सकती है।
  • सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy A17 4G Android 15 आधारित OneUI 7 पर चलता है।
  • यह इंटरफेस काफी स्मूद और कस्टमाइजेबल है, जिससे यूजर्स को बेहतर और लेटेस्ट फीचर्स का अनुभव मिलेगा।
  • कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 4G सपोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth और USB-C पोर्ट शामिल हैं।
  • सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो बजट सेगमेंट में भरोसेमंद ब्रांड के साथ दमदार बैटरी और ट्रिपल-कैमरा फोन खरीदना चाहते हैं।
  • Galaxy A17 4G अपने 15,000 रुपये की कीमत में AMOLED डिस्प्ले, Helio G99 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ एक पावरफुल पैकेज साबित होता है।
  • यह फोन खासतौर पर छात्रों, फर्स्ट-टाइम स्मार्टफोन यूजर्स और ऐसे लोगों के लिए परफेक्ट है, जिन्हें एक लॉन्ग-लास्टिंग और स्टाइलिश फोन बजट में चाहिए।
 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy A17 4G launched at ₹15,000 with 5000mAh battery and triple camera setup
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X