Home
Mobile

लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A22 5G की प्राइस हुई लीक, मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी सैमसंग गैलेक्सी A22 का 5G वर्जन लॉन्च करने के लिए कमर कस रहा है। हाल ही में, एक रिपोर्ट से पता चला था कि Samsung Galaxy A22 5G भारत में अगस्त में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, ब्रांड ने इस पर कोई जानकारी नहीं दी है। अब, स्मार्टफोन की प्राइस भी लीक हो गयी है। याद हो कि स्मार्टफोन को मूल रूप से पिछले महीने 4G मॉडल के साथ लॉन्च किया गया था। सैमसंग ने हाल ही में देश में 4जी मॉडल की घोषणा की, जिसकी कीमत 18,499 रुपये है।

लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A22 5G की प्राइस हुई लीक, मिलेंगे ये फीचर्स

Samsung Galaxy A22 5G की कीमत हुई लीक

91mobiles के माध्यम से खबर की सूचना दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी ए22 5जी का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि हाई-एंड 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की भारत में कीमत 21,999 रुपये होगी।

Samsung Galaxy A22 5G के क्या होंगे स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी देश में अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट के समान फीचर्स के साथ लॉन्च होगा। तो, गैलेक्सी A22 5G में 6.6-इंच की FHD + डिस्प्ले होगी जिसमें सबसे ऊपर V- आकार का नॉच होगा। फोन OneUI कस्टम स्किन के साथ एंड्रॉइड 11 OS पर काम करेगा और 15W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी पैक करेगा। डिवाइस को मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC से 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पावर मिलेगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी A22 5G 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा और मुख्य लेंस को 5MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर द्वारा सपोर्ट मिलेगा। अन्य फीचर्स में कनेक्टिविटी के लिए 8MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा, रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, GPS और USB टाइप-सी शामिल होंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy A22 5G Price Leaked Online.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X