Home
Mobile

Samsung Galaxy A24 ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Samsung Galaxy A24 ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Samsung Galaxy A24 को बुधवार को वियतनाम में लॉन्च कर दिया गया है। यह ए-सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है और जल्द ही देश में इसकी बिक्री शुरू होने की उम्मीद है। हैंडसेट को लेकर पहले कई रिपोर्ट्स और लीक्स सामने आ चुके थे। हालाँकि, सैमसंग ने वियतनाम में हैंडसेट की कीमत की अनाउसमेंट नहीं किया है। कंपनी ने भारत या ग्लोबल मार्केट में उपलब्धता के बारे में भी कोई जानकारी पेश नहीं किया है ।

Samsung Galaxy A24 कीमत

कलर ऑप्शन की बात करें, तो लाइम ग्रीन, वैम्पायर ब्लैक, सिल्वर मिरर और बरगंडी कलर में इसे लॉन्च किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए24 मौजूदा समय में वियतनाम में केवल दो वेरिएंट्स- लाइम ग्रीन और वैम्पायर ब्लैक में उपलब्ध है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन- 6GB+128GB और 8GB+128GB में उपलब्ध है।

सैमसंग वियतनाम की वेबसाइट पर आधिकारिक तौर पर लिस्टेड होने के बावजूद , कंपनी ने अभी तक हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। वहीं अभी तक सेल की डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है।

Samsung Galaxy A24 ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Samsung Galaxy A24 स्पेसिफिकेशन

इनफिनिटी-यू नॉच के साथ 6.5-इंच सुपर एमोलेड फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले पैनल वाला सैमसंग गैलेक्सी ए24 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रोवाइट करता है। हालाँकि, यह टॉप पर One UI 5.0 स्कीन के साथ लेटेस्ट Android 13 को बूट करने की संभावना है।

यह एक ऑक्टा-कोर चिपसेट पर बेस्ड 2.2GHz, सैमसंग गैलेक्सी A24 को 8GB तक रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। पहले की गीकबेंच लिस्टिंग ने सुझाव दिया था कि हैंडसेट मीडियाटेक हेलियो G99 चिपसेट पर बेस्ड होगा।

Samsung Galaxy A24 कैमरा और बैटरी

सैमसंग गैलेक्सी A24 के ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। एक एलईडी फ्लैश पैनल के साथ, अलग-अलग गोलाकार स्लॉट में बैक पैनल के ऊपरी लेफ्ट कोने पर कैमरा सेटअप किया गया है। 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस डिस्प्ले के टॉप पर एक केंद्रीय तरिके से संरेखित वाटरड्रॉप नॉच स्लॉट में रखा गया है।

गैलेक्सी ए24 हैंडसेट में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। पिछले लीक ने सुझाव दिया था कि स्मार्टफोन के 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने की संभावना है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Samsung Galaxy A24 is paired with up to 8GB of RAM and 128GB of internal storage, which can be expanded up to 1TB via microSD card.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X