Samsung Galaxy A24 की लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत, ट्रिपल कैमरे के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Samsung Galaxy A24 के लॉन्चिंग से पहले ही इसके डिटेल्स लीक हो गए हैं। जिसके बाद इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है। लीक जानकारी में इस अपकमिंग इस स्मार्टफोन को लेकर कई खुलासे किए गए हैं। इसी के साथ इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप दिया गया है। Samsung Galaxy का यह स्मार्टफोन Galaxy A23 का अपग्रेड वर्जन है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है। आइए आपको इस फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
कीमत और कलर
लीक जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन को लगभग 18,000 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें यूजर्स को तीन कलर ऑप्शन्स मिल रहे हैं। इसी के साथ इस फोन के फ्रंट पैनल में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन दी जाएगी।
Samsung Galaxy A24 के में हो सकते हैं ये स्पेसिफिकेशन
जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy A24 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 12 के साथ लाया जा सकता है। इस फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G99 प्रोसेसर के साथ 4 GB तक रैम का सपोर्ट का भी यूजर्स लाभ ले सकेंगे। वहीं इस फोन के स्टोरेज की बात की जाए तो वह 128 GB तक मिल सकता है। इसके बाद बात करते हैं इस अपकमिंग स्मार्टफोन के कैमरे कि तो इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं सेल्फी लवर्स के लिए इसमें फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। इसी के साथ कंपनी इस फोन में 5000 mAh की बैटरी भी दे रही है।

Samsung Galaxy A23 की स्पेसिफिकेशन
गौरतलब है कि, Samsung ने इससे पहले साल की शुरूआत में ही Samsung Galaxy A23 को लॉन्च किया था। जिसमें कंपनी ने एज-टू-एज 6.6 इंच एफएचडी+ इनफिनिटी-वी डिस्प्ले दिया था। जिससे डिवाइस को 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है जो स्मूथ स्क्रॉलिंग और फ्लुइड स्क्रीन ट्रांजिशन को सक्षम बनाता है। वहीं इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 5000mAh की बैटरी दी थी और यह 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








