Home
Mobile

Samsung जल्द एक और नया धांसू स्मार्टफोन करने जा रहा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, यहां जानें सबकुछ

Samsung Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung जल्द ही अपना नया हैंडसेट Galaxy A25 5G को लॉन्च कर सकती है। अपने इस अपकमिंग फोन को कंपनी ब्लैक, येलो और ब्लू तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध करा सकती है। लॉन्च से पहले ही इस फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के लीक्स सामने आए हैं। जिसके अनुसार इस फोन को ऑक्टाकोर Exynos 1280 चिपसेट के साथ लाए जाने क खबर है। तो आइए आपको इस फोन की अब तक सामने आई लीक्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Samsung जल्द एक और नया धांसू स्मार्टफोन करने जा रहा लॉन्च

दरअसल टिप्सटर Arsene Lupin (@MysteryLupin) ने सैमसंग के इस आगामी फोन के कथित मार्केटिंग पोस्टर को शेयर किया है। जो जनवरी 2024 में दस्तक दे सकता है। सामने आए पोस्टर के अनुसार यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड One UI 6 पर रन करेगा। जिसमें यूजर्स को 6.5 इंच फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ120 Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस दिया ज सकता है। यह फोन 6 GB व 8 GB रैम के साथ 128 GB , 256 GB की स्टोरेज के ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। जिसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 TB तक बढ़ाए जाने का भी ऑप्शन मिलेगा।

कैमरा की बात की जाए तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया जाएगा। जो f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा , 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर से लैस होगा। इसके साथ ही सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Galaxy S24 सीरीज की भी जनवरी में हो सकती है एंट्री

इस सीरीज के तहत कंपनी अपने Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra तीन समार्टफोन लॉन्च करेगी। हाल ही में Galaxy S24+ को भारत के BIS सर्टिफिकेशन पर सपॉट किया गया है। गैलेक्सी एस24 सीरीज को AI कैमरा के साथ लाया जा सकता है। Galaxy S24 सीरीज में एल्युमीनियम के बजाय इस बार टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल होगा। हालांकि, कंपनी ने इस सीरीज को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियली जानकारी शेयर नहीं की है। रिपोर्ट्स की मानें तो Galaxy S24 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर दिए जाने की उम्मीद है ।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy A25 5G can be given a 6.5 inch Full HD + Super AMOLED display with 120 Hz refresh rate and 1,000 nits peak brightness. This phone can be available in 128 GB, 256 GB storage options with 6 GB and 8 GB RAM. There will also be an option to increase the storage up to 1 TB with the help of microSD card.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X