Home
Mobile

Samsung Galaxy A25 5G के रेंडर्स लीक, 5000mAh बैटरी के साथ इन फीचर्स से होगा लैस, जानें

Samsung Galaxy A25 5G Features: मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Samsung Galaxy A25 5G को कंपनी बहुत जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। लॉन्च से पहले इस फोन के कई लीक्स अब तक सामने आ चुके हैं। वहीं एक बार फिर इस फोन के रेंडर्स लीक हुए हैं, जिससे इस फोन के लुक और डिजाइन का खुलासा हो चुका है। आपको बता दें, इस अपकमिंग फोन का सपोर्ट पेज भी भारतीय वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। तो आइए आगे इस आगामी गैलेक्सी स्मार्टफोन के अब तक सामने आए सभी डिटेल्स के बारे में जानते हैं।

आपको बता दें, भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए25 5जी को SM-A256E मॉडल नम्बर के साथ सैमसंग के वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। इसके साथ ही इसके रेंडर्स भी लीक हो गए हैं। जिससे इस फोन की कई खास डिटेल्स सामने आई है। वहीं MSP की रिपोर्ट की मानें तो कंपनी Galaxy A25 5G को स्लीक डिजाइन के साथ ला रही है। जिसे राउंडेड कॉर्नर डिजाइन और पतले बेजल के साथ बाजार में पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को U शेप की नॉच दी जा सकती है। इसके साथ ही इसके रियर में कैमरा के लिए तीन सेंसर दिए गए हैं, जो एक साथ वर्टिकल लाइन में एक दूसरे के नीचे हैं। इसके अलावा पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर राइट साइड में दिए गए हैं, वहीं सिम ट्रे को लेफ्ट साइड में दिया गया है।

Samsung Galaxy A25 5G के रेंडर्स लीक, इन धांसू फीचर्स से होगा लैस

सैमसंग गैलेक्सी ए25 5जी के स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में यूजर्स को 6.5 इंच साइज का सुपर एमोलेड FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है। अपने इस डिवाइस को कंपनी ऑक्टाकोर Exynos 1280 चिपसेट के साथ पेश कर सकती है। जिसमें Mali-G68 GPU की पेअरिंग दी जाएगी। इसके अलावा इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज भी दिया जा सकता है। अपने ग्राहकों को फोन के स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाने का कंपनी ऑप्शन भी दे सकती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल के OIS सपोर्ट वाला मेन सेंसर दिया जाएगा। जिसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी शामिल होगा। इसके साथ ही इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए सैमसंग इसमें 5000mAh की बैटरी दे सकती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही इसमें 4 साल तक OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिए जाने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy A25 5G has gone live on the Samsung website in India with the model number SM-A256E. But before the launch, its renders have been revealed which reveal the design of the phone. According to the MSP report, the Galaxy A25 5G has a sleek design. It has a rounded corner design and the bezels are very thin. U shaped notch has been given in the phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X