Home
Mobile

Samsung Galaxy A25, A15 5G भारत में लॉन्च, कम दाम में मिलेंगे धांसू फीचर्स, यहां जानें कीमत

Samsung Galaxy A25, Galaxy A15 5G Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए एक साथ दो नए हैंडसेट लॉन्च किया है। जिन्हें Galaxy A25, Galaxy A15 5G के नाम से जाना जाएगा। गैलेक्सी A25 5G और सैमसंग गैलेक्सी A15 5G स्मार्टफोन में कंपनी अपने ग्राहकों को AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा के साथ 5000mAh की एक बड़ी बैटरी दे रही है। आपको बता दें, सैमसंग के इस फोन को कंपनी ने मिड रेंज में उपलब्ध कराया है। जिसे कई दमदार फीचर्स से लैस किया गया है। तो आइए आपको आगे सैमसंग के इन लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत और खासियत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Galaxy A25, A15 5G भारत में लॉन्च, कम दाम में मिलेंगे धांसू फीचर्स

Galaxy A25 5G, Galaxy A15 5G कीमत

भारतीय बाजार में सैमसंग ने अपने गैलेक्सी A25 5G स्मार्टफोन के बेस वेरियंट 8GB रैम + 128GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये तय किया है। वहीं, इसके टॉप 8GB रैम + 256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। बात Galaxy A15 5G की कीमत की करें तो इसके 8GB रैम + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये और टॉप 8GB रैम + 256GB वेरिएंट की कीमत 22,499 रुपये है। लेकिन SBI कार्ड के जरिए इन फोन्स की खरीदारी करने पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट लिया जा सकता है। आपको बता दें, Galaxy A25 5G को Blue, Blue Black और Yellow कलर में उपलब्ध कराया गया है, वहीं A15 5G को ग्राहक Blue, Blue Black और Light Blue कलर ऑप्शन में खरीद सकता है।

Galaxy A25 5G, A15 5G के स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी ए25 5जी में 6.5 इंच फुलएचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 1280 चिपसेट दिया है। जिसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए आपको इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 8 MP अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल और 2MP का एक अन्य सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वहीं गैलेक्सी A15 5G में 6.5 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले मिल रहा है। इसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ और पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक है। कंपनी ने अपने इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 1280 प्रोसेसर दिया है। जो 8जीबी तक रैम और 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी, 5MP सेकेंडरी और 2MP का सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

Galaxy A25 5G और Galaxy A15 5G में 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक व यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। गैलेक्सी ए25 5जी में डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इन दोनों फोन में एक्सीलेरोमीर, गायरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर और वर्चुअल प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलते हैं। दोनों हैंडसेट में सिक्यॉरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

सैमसंग ने अपने इन दोनों लेटेस्ट फोन्स को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ये दोनों फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड One UI 5 के साथ आ रहे हैं। कंपनी ने इन फोन में चार साल तक OS अपग्रेड और 5 साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट मिलने का वादा किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy A25 5G and Galaxy A15 5G smartphones have been made available with 5000mAh battery and 6.5 inch AMOLED screen.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X