Home
Mobile

भारत में Samsung Galaxy A26 5G बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत,ऑफर्स और उपलब्धता

Samsung Galaxy A26 5G अब भारत में उपलब्ध है, जो इस महीने की शुरूआत में Samsung Galaxy A36 और Samsung Galaxy A56 के साथ लॉन्च हुआ था। यह स्मार्टफोन AI-पावर्ड फीचर्स, IP67 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग और सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें बेहतरीन कैमरा, स्टाइलिश डिजाइन और शक्तिशाली प्रोसेसर शामिल हैं। इसके अलावा इसके कीमत, उपलब्धता और सभी स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी गई है।

भारत में Samsung Galaxy A26 5G बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें ऑफर्स

Samsung Galaxy A26 5G कीमत और उपलब्धता

सैमसंग गैलेक्सी A26 5G की कीमत की बात करें तो इसके 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB/256GB मॉडल की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है। उपलब्धता की बात करें तो इसे आप फ्लिपकार्ट और सैमसंग के ऑफिशियली वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

वहीं ऑफर्स की बात करें तो Samsung Galaxy A26 5G पर HDFC और SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत 24,999 रुपये से घटकर 22,999 रुपये हो जाएगी। यह फोन ब्लैक, मिंट और व्हाइट के साथ पीच कलर में ग्राहक खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy A26 5G स्पसिफिकेशन

सैमसंग के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB रैम और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है, साथ ही ग्राहक एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके अतिरिक्त स्टोरेज विस्तार का भी समर्थन करता है। फोन सर्किल टू सर्च सहित शानदार इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ आता है।

धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP67 रेटिंग मिले हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन एंड्रॉइड 15 पर आधारित वन यूआई 7.0 संचालिता होता है और 6 OS अपडेट और 6 साल के सुरक्षा अपडेट देने का वादा करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल और 2MP मैक्रो कैमरा है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने अपने इस डिवाइस में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy A26 5G Available for Purchase in India, Know Price, Offers and availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X