सैमसंग ने लॉन्च किया Samsung Galaxy A33 5G और Galaxy A53 5G, जानें कीमत और फीचर्स
सैमसंग ने आज दो नए ए-सीरीज (Samsung A Series) स्मार्टफोन लॉन्च किए- जिसमें सैमसंग गैलेक्सी ए33 5जी (Samsung Galaxy A33 5G) और गैलेक्सी ए53 (Samsung Galaxy A53 5G) शामिल है। गैलेक्सी ए-सीरीज़ के दोनों स्मार्टफोन 5G सपोर्टेड हैं और नए इंटरनल स्पेक्स के साथ आते हैं। दिलचस्प बात यह है कि सैमसंग का गैलेक्सी ए73, जिसे इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन उसको लॉन्च नहीं किया गया। तो आइए इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं विस्तार से।

Samsung Galaxy A33 5G और Samsung Galaxy A53 5G फोन हुए लॉन्च
सैमसंग गैलेक्सी ए33 5जी (Samsung Galaxy A33 5G)
सैमसंग गैलेक्सी ए33 5जी में 6.4 इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलती है। जबकि इसके डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।
सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन एक अन्स्पेसिफाइड ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है और यह फोन 6GB RAM और 128GB स्टोरेज तथा या 8GB और 256GB स्टोरेज के साथ लांच किया गया है। इसके अलावा इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है जिसकी मदद से स्पेस को 1TB तक बढाया जा सकता है।
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें, तो Galaxy A33 5G में 48MP का मैन रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, 5MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा शामिल है। वाटरड्रॉप नॉच में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें आपको 13MP का कैमरा मिलता है।
अब अगर बैटरी की बात करें, तो फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह Android 12 के साथ चलता है।
सैमसंग गैलेक्सी A53 5G (Samsung Galaxy A53 5G)
सैमसंग गैलेक्सी A53 5G में थोड़ा बड़ा 6.5-इंच FHD + सुपर AMOLED 120Hz डिस्प्ले दिया गया है, जिसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 द्वारा प्रोटेक्टेड किया गया है।
Galaxy A53 5G भी एक अन्स्पेसिफाइड ऑक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसे क्रमशः 6GB RAM और 128GB तथा 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें भी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है जिसकी मदद से स्पेस को 1TB तक बढाया जा सकता है।
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो, सैमसंग के नए फोन में 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5MP मैक्रो कैमरा और 5MP डेप्थ कैमरा के साथ 64MP का मुख्य कैमरा दिया गया है। जबकि पंच-होल कटआउट में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसकी मदद से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं।
गैलेक्सी A53 5G में भी बैटरी 5,000mAh की मिलती हैं। और इसमें 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह एंड्रॉइड 12-आधारित वन यूआई 4.1 के साथ आता है।
सैमसंग के इन स्मार्टफोन की कीमत क्या है और उपलब्धता
सैमसंग ने Samsung Galaxy A33 5G को 6GB + 128GB एडिशन के लिए €369 के साथ लॉन्च किया है। जबकि गैलेक्सी A53 5G की कीमत 6GB + 128GB एडिशन के लिए €449 है। हालांकि भारत में कीमत कितनी होगी और इन दोनों फोन को कब पेश किया जाएगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन जल्द ही घोषणा की जाएगी। ये दोनों स्मार्टफोन ब्लू, पीच, व्हाइट और ब्लैक कलर में पेश किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications