Samsung Galaxy A34 5G पर भारी छूट, केवल 1400 रुपये में घर लाएं फोन, जानें कीमत व ऑफर
Samsung Galaxy A34 5G Price Cut: स्मार्टफोन मेकर कपंनी सैगसंग ने हाल ही में अपने Samsung Galaxy A34 5G को 30 हजार की कीमत के साथ लॉन्च किया था। जिसे अमेजन पर काफी कम कीमत में लिस्ट किया गया है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन अपने ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट के साथ इस फोन को खरीदने का मौकादे रहा है। वहीं इस डिवाइस पर ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर के बाद इसे ग्राहक 1500 से भी कम कीमत में खरीद सकता है। तो चलिए आपको आपको इस फोन पर मिलने वाले सभी ऑफर्स की डिटेल बताते हैं।
Samsung Galaxy A34 5G कीमत व ऑफर
सैमसंग गैलेक्सी ए34 5जी फोन के 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 30,999 रुपये तय किया था। वहीं इसके 8GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 32,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। अमेजन पर कंपनी ने 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को पर 3000 रुपये की छूट के साथ इस फोन को 27,999 रुपये में लिस्ट किया है। वहीं इसके 8GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 29,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही आपको इस डिवाइस पर कंपनी बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स का भी लाभ दे रही है। अगर ग्राहक इस स्मार्टफोन में SBI Credit Card से खरीदता है, तो वह 1000 रुपये का डिस्काउंट प्राप्त कर सकता है। इसके अलाावा एक्सचेंज ऑफर्स की तहत इस फोन ग्राहक को 28000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। हालांकि ये ऑफर ग्राहक के पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करती है। इसके साथ ही अमेजन EMI ऑप्शन भी दे रहा है, जिसके तहत इसे मात्र 1352 रुपये की शुरूआती कीमत पर भी खरीदा जा सकता है। इस फोन को ऑसम लाइम, ऑसम ग्रेफाइट, ऑसम वायलेट और ऑसम सिल्वर 4 कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A34 के स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी A34 5G को 6.60 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज के साथ आता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 2.6 मेगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर शामिल किया गया है, जिसे 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 48MP प्राइमरी कैमरा, एर8MP कैमरा और एक 5MP कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस डिवाइस में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी मिल रही।


Click it and Unblock the Notifications








