Home
Mobile

Samsung के इन 5G स्मार्टफोन्स की कीमतों में भारी कटौती, ऑफर जानकर खुद को लेने से नहीं रोक पाएंगे

Samsung Galaxy A34 5G, A54 5G और S23 5G Price cut : अगर आप भी साउथ कोरिया कंपनी सैमसंग का नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी ने नए साल में अपने तीन धांसू फोन्स की कीमतों में भारी कटौती की है। जिसमें ब्रांड के Samsung Galaxy A34 5G, Galaxy A54 5G और Galaxy S23 5G शामिल हैं। ग्राहक इन फोन्स को कंपनी की ऑफिशियल साइट और अमेजन से इसे कीमत से काफी किफायती दाम में खरीद सकते हैं। यहां ग्राहकों को इस फोन पर बंपर छूट के साथ कंपनी अलग-अलग बैंक, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर्स का भी लाभ दे रही है। तो चलिए इन पर मिलने वाले ऑफर्स से लेकर इनकी नई कीमत के बारे में जानते हैं।

Samsung के इन 5G स्मार्टफोन्स की कीमतों में भारी कटौती, जानें डिटेल

Samsung Galaxy S23 5G पर भारी छूट

कंपनी ने Samsung Galaxy S24 5G सीरीज के लॉन्च से पहले ही इसके पुराने मॉडल Galaxy S23 5G सीरीज की कीमतों में कटौती की है इस सीरीज के दो मॉडल Galaxy S23 और Galaxy S23+ की कीमतों में 10 हजार रुपये तक की कटौती की गई है। वैसे तो S23 के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 74,999 है, लेकिन कटौती के बाद इसे महज 64,999. में खरीदा जा सकता है। इसके 8GB+256GB वेरिएंट की सही कीमत 79,999 रुपये है, जिसे कटौती के बाद 69,999 रुपये में लिया जा सकता है।

वहीं इसके Plus मॉडल के 8GB+256GB वेरिएंट को कटौती के बाद ग्राहक 84,999 रुपये और 8GB+512GB वेरिएंट को 94,999 रुपये में लिया जा सकता है। इन फोन्स को सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर , फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A54 5G पर छूट

सैमसंग के गैलेक्सी ए54 5जी को भी कीमत से कम दाम में खरीदा जा सकता है। वैसे तो इसकी कीमत 41,999 रुपये है लेकिन कीमत में कटौती के बाद इसे मात्र 35,499 रुपये ग्राहक खरीद सकता है। ऐसे आप इस फोन पर टोटल 6,500 रुपये की बचत कर सकते हैं। इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत इस पर 22,500 रुपये का लाभ लिया जा सकता है। हालांकि एक्सचेंज बोनस का पूरा लाभ आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करेगा। इसके साथ ही अगर कस्टमर Axis Bank के डेबिट या क्रेडिट से इसकी खरीदारी करता है तो उसे इस पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके अलावा इस पर कंपनी EMI का भी ऑप्शन दे रही है। जिसके तहत इस फोन को 1640 रुपये मंथली ईएमआई पर खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy A34 5G पर भारी छूट

इसके अलावा सैमसंग के गैलेक्सी A34 5G की कीमतों में भी कंपनी ने कटौती की है। जिसके बाद इसके 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 25,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी इस पर एक्सचेंज बोनस भी ऑफर कर रही है। जिसके तहत 22,500 रुपये तक की बचत की जा सकती है। हालांकि एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा। वहीं अगर ग्राहक Axis Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से इसकी खरीदारी करता है तो इस पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट का भी लाभ ले सकता है। साथ ही इस फोन को 1175 रुपये महीने की EMI पर खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has drastically reduced the prices of its Galaxy A34 5G, Galaxy A54 5G and Galaxy S23 5G smartphones. Which has been made available with the new price on the company's official sites and e-commerce site Amazon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X