Samsung Galaxy A35 5G और Galaxy A55 5G आज भारत में होंगे लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स
Samsung Upcoming Smartphones: सैमसंग अपने दो नए गैलेक्सी स्मार्टफोन्स को आज भारत में लॉन्च करने जा रहा है। जिन्हें Galaxy A35 5G और Samsung Galaxy A55 5G नाम से जाना जाएगा। लॉन्च से पहले ही इन दोनों फोन के खास स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं।
अगर आप भी अपने लिए नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो Samsung Galaxy के ये फोन्स बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। भारत में पेश किए जाने से पहले ही Galaxy A35 5G को जर्मन ऑनलाइन रिटेलर साइट ओट्टो (Otto) पर लिस्ट कर दिया गया है। जिससे इसकी कीमत की डिटेल भी सामने आ चुकी है।

Galaxy A35 5G की संभावित कीमत: लिस्टिंग के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए35 5जी फोन के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 379 यूरो यानी लगभग 34,200 रुपये हो सकती है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट को 499 यूरो यानी 40,500 रुपये में पेश किया जा सकता है।
यह फोन नेवी ब्लू, आइस ब्लू, लेमन और लिलाक 4 कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है। इस फोन को Exynos 1380 SoC चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि, इस फोन को दो वेरिएंट्स मं उपलब्ध कराया जा सकता है।

संभावित फीचर्स: गैलेक्सी ए35 5जी में 6.6 इंच की sAMOLED दी जा सकती है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन, एचडीआर और इनफिनिटी-ओ नॉच वाली स्क्रीन के साथ लाया जा सकता है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Samsung Exynos 1380 SoC चिपसेट दिया जा सकता है, जो ग्राफिक्स के लिए Mali G68 GPU के साथ आएगा। यह फोन Android 14 पर बेस्ड ओएस OneUI 6 पर काम करेगा। जिसे कंपनी 4 ओएस अपडेट के साथ लॉन्च कर सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसे ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लाया जा सकता है, जो 50MP मेन कैमरे से लैस होगा। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5000mAh की बैटरी देगी, जो यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








