Home
Mobile

Samsung Galaxy A35 5G, Galaxy A55 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, भारत में इस दिन होगी एंट्री, यहां जानें

Samsung Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमंसग अपने ग्राहकों के लिए दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। ये नए फोन्स कंपनी की A सीरीज के तहत ही पेश किए जाएंगे।

आपको बता दें, कंपनी के इस फोन को Galaxy A35 5G और Galaxy A55 5G नाम से जाना जाएगा। ये दोनों फोन्स भारतीय बाजार में इस महीने ही दस्तक देने जा रहे हैं।

Samsung Galaxy A35 5G, Galaxy A55 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, यहां जानें

सैमसंग की मानें तो आने वाले नए फोन्स फ्लैगशिप ग्रेड फीचर्स, प्रीमियम डिजाइन और तगड़े प्रोसेसर के साथ आएंगे। इसके साथ ही इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी मिलेगा। तो चलिए आपको आगे इनकी खूबियों से भी रूबरू करवाते हैं।

Galaxy A35 5G, Galaxy A55 5G की लॉन्च डेट: ब्रांड ने अपने सोशल मीडिया साइट X पर इन आगामी फोन्स के लॉन्चिंग डेट का खुलासा किया है। आने वाले गैलेक्सी ए सीरीज स्मार्टफोन्स 11 मार्च को देश में लॉन्च होंगे।

Samsung Galaxy A35 5G, Galaxy A55 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, यहां जानें

Galaxy A35 5G के संभावित फीचर्स: आपको बता दें, A35 स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-A356U के साथ ग्रीकबेंच बेवसाइट पर लिस्ट किया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.6-इंच डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा A35 5G में 6GB रैम और एंड्रॉइड 14-आधारित OneUI 6.1 सॉफ्टवेयर मिल सकता है।

लिस्टिंग से इस बात की जानकारी समने आई है कि, यह फोन Exynos 1380 चिपसेट से लैस होगा। आपको बता दें, इस प्रोसेसर के साथ कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी A54 और गैलेक्सी M54 को भी पिछले साल के साथ लॉन्च किया था।

Samsung Galaxy A35 5G, Galaxy A55 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, यहां जानें

Galaxy A55 5G संभावित फीचर्स: Galaxy A55 5G की बात करें तो इसे TUV रीनलैंड और 3C के सर्टिफिकेशन में लिस्ट किया गया है, जिससे इस बात का खुलासा हुआ है कि, इस स्मार्टफोन 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

गैलेक्सी A55 5G में 6.5-इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले दिए जाने की संभावना है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है, कंपनी अपने इस हैंडसेट को AMD GPU के साथ Exynos 1480 चिपसेट से लैस कर सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने दिया जा सकता है, जो 50MP मेन सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 5MP मैक्रो यूनिट शामिल है। इसके साथ ही इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung galaxy a35 5g and galaxy a55 5g india launch date confirmed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X