Samsung Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत, उपलब्धता व स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G Price: Samsung ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए A-सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन्स को एक साथ देश में लॉन्च कर दिया है। जिसे Samsung Galaxy A35 5G और Samsung Galaxy A55 5G नाम से जाना जाएगा।
कंपनी ने अपने इन लेटेस्ट फोन सैमसंग गैलेक्सी A35 और A55 को विजन बूस्टर के साथ 120Hz AMOLED डिस्प्ले से पैक्ड किया है। ये दोनों डिवाइसेस Exynos प्रोसेसर द्वारा संचालित होंगे, जिनमें 12GB तक रैम दिया गया हैं। तो चलिए आगे इसकी कीमत, उपलब्धता व स्पेक्स के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy A35 5G और Galaxy A55 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता: फिलहाल कंपनी ने भारत में गैलेक्सी A35 और गैलेक्सी A55 की कीमत व उपलब्धता के बारे में कोई डिटेल्स शेयर नहीं किया है। इसके लिए आपको 14 मार्च तक इंतजार करना होगा। सैमसंग गैलेक्सी A35 और गैलेक्सी A55 की बिक्री 14 मार्च को दोपहर 12:00 बजे से सैमसंग स्टोर्स और अन्य रिटेल चैनलों के माध्यम से शुरू कर दी जाएगी।
Samsung Galaxy A55 स्पेसिफिकेशन: इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का पंच-होल सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आ रहा है। इस फोन का डिस्प्ले 2340 x 1080 पिक्सल्स के साथ फुलएचडी प्लस रेजॉलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा।

परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें अपना नया प्रोसेसर Exynos 1480 शामिल किया है। जो 12 जीबी रैम और 256GB स्टोरेज से पैक्ड है। यह डिवाइस लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 पर काम करेगा। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें अपने ग्राहकों को 4 ओएस अपडेट्स और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स दे रही है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ, 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 5MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस फोन को IP67 रेटिंग मिले हैं।

Samsung Galaxy A35 स्पेसिफिकेशन: इसमें आपको 6.6 इंच का पंच-होल सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिल रहा है। जो फुलएचडी प्लस रेजॉलूशन और 120Hz तक रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। फोन में आपको 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा। यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 पर संचालित होगा।
फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी A35 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ आ रहा है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा का एक अन्य कैमरा मौजूद है। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है।


Click it and Unblock the Notifications








