Home
Mobile

Samsung Galaxy A35 5G के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, 8GB रैम से होगा लैस, जानिए सभी डिटेल्स

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Samsung जल्द ही अपना Galaxy A35 5G लॉन्च कर सकती है। जो पिछले साल मार्च में लॉन्च किए गए Galaxy A34 5G की जगह लेगा।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग के इस स्मार्टफोन को Google Play Console पर देखा गया है। जिसका मॉडल नंबर SM-A356E है। गूगल कंसोल पर स्पॉट होने के कारण इसके डिजाइन, प्रोसेसर, ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा हुआ है।

Samsung Galaxy A35 5G के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, 8GB रैम से होगा लैस

ब्रांड के इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने से पहले ही इसकी खास जानकारी ऑनलाइन लीक हो चुकी है। जिसके अनुसार सैमसंग के इस आगामी फोन को तीन कलर ऑप्शन में लाया जा सकता है। तो चलिए आपको इस अपकमिंग फोन के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार इसमें सैमसंग का Exynos 1380 SoC दिए जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 8GB रैम और ARM Mali G68 GPU होने की भी उम्मीद है। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 14 बेस्ड OneUI दिए जानें की संभावना है।

Samsung Galaxy A35 5G के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, 8GB रैम से होगा लैस

कंपनी अपने इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को स्लिम बेजेल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले दे सकती है। सैमसंग Galaxy A35 5G की स्क्रीन के पिक्सल का रिजॉल्यूशन 1080 x 2340 हो सकता है। यह फोन स्लिम बेजल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले के साथ आता है। जिसमें सेंटर पंच होल डिस्प्ले डिज़ाइन में फ्रंट कैमरा मिलेगा।

आपको बता दें, इस फोन को लेकर इससे पहले भी कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। इसके आधार पर सैमसंग गैलेक्सी A35 5G स्मार्टफोन में 6.6 इंच 120Hz फुल HD+ डिस्प्ले है। इसके साथ ही इसमें 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

Samsung Galaxy A35 5G के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, 8GB रैम से होगा लैस

कैमरा डिटेल्स : इस फोन की कैमरा डिटेल्स भी लीक हो गई हैं। इस हैंडसेट में ग्राहकों को बैक में तीन कैमरे मिलेंगे। जिसमें 50MP का मेन कैमरा है, साथ में 8MP और 5MP के कैमरे दो अन्य कैमरे शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए स्मार्टफोन में 13MP होने की संभावना है।

हालांकि यह Samsung Galaxy A35 5G स्मार्टफोन कब तक लॉन्च होगा इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इसके अलावा कंपनी इसमें कौन सी रैम और स्टोरेज वेरिएंट जारी करेगी इसे लेकर भी जानकारी भी सामने नहीं आई है।

लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, यह हैंडसेट ऑसम आइस ब्लू, ऑसम लिलैक, ऑसम नेवी रंगों में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग ने इन स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के विवरण के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Samsung Galaxy A35 5G smartphone will have a flat display with slim bezels, it has been spotted on Google Play Console with model number SM-A356E.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X