लॉन्च के एक महीने बाद ही गिर गया दाम, Samsung Galaxy A36 मिल रहा अब सस्ते में
सैमसंग का कोई नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी में हैं, तो ये मौका शानदार है। कंपनी ने हाल हुए में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A36 5G की कीमत में कटौती करने का एलान किया है। प्राइस ड्रॉप के चलते मार्च में लॉन्च हुए फोन को अब कम दाम में खरीदने का अच्छा मौका मिल रहा है।
कंपनी ने सभी वेरिएंट की कीमत 2000 रुपये कम करने की बात कही है। इस फोन की प्रभावी कीमत कितनी रह गई है और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। हम यहां बताने वाले हैं।

सैमसंग के नए फोन का गिरा दाम
Samsung ने 128 GB स्टोरेज और 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये कर दी है, जबकि लॉन्च के वक्त यह 32,999 रुपये में आया था। फोन का 256 GB+8GB वेरिएंट प्राइस ड्ऱॉप के चलते कंपनी की वेबसाइट पर 33,999 रुपये में बिक रहा है। वहीं, टॉप एंड यानी 256 GB+ 12GB वेरिएंट 36,999 रुपये में बिक्री के लिए अवेलेबल है।
सैमसंग का यह फोन ऑसम ब्लैक, ऑसम लवेंडर और ऑसम व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाता है। इस फोन कंपनी की वेबसाइट के अलावा रिटेल स्टोर और ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से खरीदा जा सकता है। बता दें कंपनी ने यह हमेशा के लिए घटाए हैं।
Samsung Galaxy A36 5G स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले- सैमसंग गैलेक्सी A36 में 6.7-इंच sAMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120 हर्टज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास 7+ का प्रोटेक्शन मिला हुआ है। डिस्प्ले का रेजॉल्यूशन 1080x2340 (FHD+) है।
प्रोसेसर- इसमें परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर लगाया गया है।
सॉफ्टवेयर- गैलेक्सी ए36 में 6 साल के ओएस और सिक्योरिटी अपडेट के साथ एंड्रॉइड 15 बेस्ड वन यूआई 7 भी मिलता है।
कैमरा- गैलेक्सी A36 में पीछे की तरफ 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी, चार्जिंग- इस स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।
दूसरे फीचर्स- गैलेक्सी ए36 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP67 रेटिंग और स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








