64MP कैमरे के साथ Samsung ने लॉन्च किया धांसु फोन, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने 1 सितंबर 2021 को Samsung Galaxy A52s 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। नया सैमसंग फोन क्वाड रियर कैमरा फीचर और पंच हॉल डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है। जबकि सैमसंग गैलेक्सी A52s 5G में 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। तो आइये अब जानते है इस फोन के बारे में कुछ खास बातें।

Samsung Galaxy A52s 5G की भारत में क्या है कीमत और कब से होगा उपलब्ध
कीमत की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी A52s 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए भारत में 35,999 रुपये रखी गई है। जबकि अन्य वैरिएंट 8GB RAM+ 128GB मॉडल की कीमत 37,499 रुपये रखी है। यह स्मार्टफोन आज से ही Amazon, Samsung.com और अन्य प्रमुख रिटेलर्स के पास से खरीदा जा सकता है।
मिल रहा है डिस्काउंट
साथ ही जो लोग HDFC बैंक के कार्ड से सैमसंग के इस नए गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन को खरीदते है उन्हें 3000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं पुराने फोन को एक्सचेंज करने वाले कस्टमर्स को भी 3000 रुपये का बोनस मिल सकता हैं।
Samsung Galaxy A52s 5G के खास स्पेसिफिकेशन
सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन में फीचर्स की बात करें, तो यह डुअल-सिम के साथ है जो एंड्रॉइड 11 पर करेगा और इसमें 6.5 इंच का FHD+ सुपर AMOLED इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। इसमें 8GB तक की RAM मिलती है और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC के साथ काम करेगा।
सैमसंग गैलेक्सी A52s 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें f/1.8 ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) लेंस के साथ 64MP का मेन सेंसर और f/2.2 के साथ 12MP का सेकेंडरी सेंसर मिलने वाला है। इसके अलावा इसमें 5MP का मैक्रो शूटर और 5MP का टेलीफोटो सेंसर भी शामिल है। सेल्फी या वीडियो कॉल की बात करें, तो इसमें 32MP का कैमरा सेंसर शामिल किया गया है।
अब बात आती है बैटरी की, तो इस सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी में 4,500mAh की बैटरी मिलती है और यह 25W सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी में इस नए हैंडसेट में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है और साथ ही मोबाइल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता हैं।


Click it and Unblock the Notifications







