लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A52s 5G के स्पेसिफिकेशन हुए लीक
दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग के Samsung Galaxy A52s 5G को गैलेक्सी A52 के अपडेटेड वर्जन के रूप में लॉन्च करने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसे कुछ महीने पहले लॉन्च किया गया था। उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस में कुछ फीचर में बदलाव होंगे और 5G कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट जोड़ा जाएगा।

Winfuture.de के माध्यम से एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रॉडक्ट अगस्त के अंत तक आधिकारिक रूप से लॉंच किया जाएगा, साथ ही रिपोर्ट में कुछ अन्य फीचर्स के बारे में भी बताया गया है।
Samsung Galaxy A52s 5G के स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)
अफवाहों में स्पेसिफिकेशन से पता चलता है कि सैमसंग गैलेक्सी A52s 5G FHD + के रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.5-इंच S-AMOLED पैनल के साथ आने वाला है। साथ ही एक ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल होगा, जिसमें डिस्प्ले के ऊपरी हिस्से में पंच-होल कैमरे के रूप में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
जबकि सैमसंग गैलेक्सी A52s 5G में 64MP का मुख्य सेंसर के साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5MP मैक्रो लेंस और क्वाड-कैमरा स्टैक के साथ और 5MP डेप्थ सेंसर भी मिलेगा।
Samsung Galaxy A52s 5G स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट पर काम करेगा, जो कि सैमसंग गैलेक्सी A52 5G पर अपग्रेड होगा जिसमें स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट था। 778G को 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा, कुछ मार्केट में 256GB वैरिएंट भी मिलता।
बैटरी और चार्जर की अगर बात करें, तो डिवाइस 25W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 4,500 mAh की बैटरी को स्पोर्ट करेगा। यह स्मार्टफोन Android 11 पर ही काम करेगा।
इसके अलावा डुअल सिम 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, NFC, माइक्रोएसडी और एक USB-C पोर्ट भी इसमें शामिल होगा।
क्या है Samsung Galaxy A52s 5G की कीमत
सैमसंग गैलेक्सी A52s 5G की अगर कीमत की बात करें, तो यूरोपीय मार्केट में इसकी कीमत 449 यूरो या $530 के साथ आएगा। माना जाता है कि डिवाइस को चार अलग-अलग ब्लू, ब्लैक, ग्रीन और पर्पल कलर में उपलब्ध होगा।


Click it and Unblock the Notifications