Samsung Galaxy A54 5G, Galaxy A34 5G स्मार्टफोन 16 मार्च को भारत में होगा लॉन्च, जाने कीमत

इस साल की शुरुआत में गैलेक्सी ए14 के लॉन्च के बाद, सैमसंग अब देश में गैलेक्सी ए54 5जी और गैलेक्सी ए34 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। इन हैंडसेट को पहले कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा जा चुका है। कई लीक में स्मार्टफोन के डिजाइन, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमतों का खुलासा हुआ है। कंपनी की भारत वेबसाइट ने अब आधिकारिक तौर पर दो A सीरीज के स्मार्टफोन की रिलीज डेट को टीज कर दिया है। चलिए जानते हैं सभी डिटेल्स।
सैमसंग ने 16 मार्च को भारत में गैलेक्सी A34 5G और गैलेक्सी A54 5G स्मार्टफोन के लॉन्च को आधिकारिक तौर पर टीज किया गया है। फोन को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।
Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G डिस्प्ले
टीजर में कहा गया है कि दोनों डिवाइस IP67 रेटिंग वाले होंगे। अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर को पहले अलग-अलग लीक और रिपोर्टों के जरिए संकेत दिया गया है। उदाहरण के लिए, गैलेक्सी A54 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4 इंच का फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जबकि आगामी गैलेक्सी A34 5G को एक चिपसेट मॉडल MT6877V/TTZA पर बेस्ड होने की बात कही गई है। ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 SoC होगा।

Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G कलर
पहले की एक रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया था कि फोन पिछले महीने लॉन्च हुए गैलेक्सी एस23 सीरीज के स्मार्टफोन की तरह वर्टिकली अलाइंड कैमरा मॉड्यूल को स्पोर्ट करेंगे। अब, Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G की आधिकारिक मार्केटिंग इमेज डिजाइन के दावों का सपोर्ट नहीं करती हैं।
Samsung Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G दोनों को Awesome Silver White, Awesome Graphite, Awesome Lime, और Awesome Violet कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
Galaxy A34 5G और गैलेक्सी A54 5G की कीमत
Galaxy A34 5G के 128GB वैरिएंट की कीमत EUR 419 (लगभग 36,600 रुपये) होगी, जबकि गैलेक्सी A54 5G की कीमत समान स्टोरेज ऑप्शन के लिए EUR 519 (लगभग 45,400 रुपये) होगी । इन लीक दरों के यूरोप में ग्राहकों पर लागू होने की उम्मीद है, और हैंडसेट भारतीय मार्केट में कम कीमत पर जारी किए जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








