Samsung Galaxy A54 5G नए कलर ऑप्शन के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियत
Samsung Galaxy A54 5G: स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग ने अपने गैलेक्सी ए54 5जी को नए कलर ऑप्शन के साथ भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट कलर ऑप्शन के साथ सैमसंग गैलेक्सी ए54 5जी को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। आपको बता दें, इससे पहले यह फोन देश में ग्रेफाइट , लाइम और वॉयलेट तीन कलर ऑप्शन में मौजूद था। तो आइए आपको इस नए कलर वेरिएंट वाले फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले खास फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
आपको बता दें, सैमसंग ने गैलेक्सी ए54 5जी के अमेरिकी वेरिएंट को वायलेट, लाइम, ग्रेफाइट और व्हाइट चार कलर ऑप्शन में पेश किया था। लेकिन भारतीय बाजार में कंपनी ने इस डिवाइस के केवल तीन कलर ऑप्शन लॉन्च किया था। जिसे कंपनी ने अब White कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इससे पहले कंपनी ने S23 Ultra को दो नए कलर ऑप्शन के साथ भारत में रिलॉन्च किया है।
Samsung Galaxy A54 5G नए कलर की कीमत
आपको बता दें, सैमसंग ने अपने इस डिवाइस को व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ भारत में पेश किया है। जिसे 256GB स्टोरेज वेरियंट के साथ लाया गया है। जिसकी कीमत 38,999 रुपये तय की गई है। हालांकि इस लेटेस्ट फोन को ऑफर्स के साथ 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy A54 5G स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A54 5G में 6.6 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो फुलएचडी+ रेजॉलूशन के साथ आ रहा है। इस फोन की रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ तक है। सैमसंग गैलेक्सी ए54 5जी फोन ऐंड्रॉयड 13 के साथ आता है। जिसमें कंपनी ने इन-हाउस Exynos 1380 प्रोसेसर शामिल किया है। यह हैंडसेट 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस होगा। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं बैटरी बैकअप की बात करें तो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।

सिक्यॉरिटी के लिए आपको इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए 5G, स्टीरियो स्पीकर, जीपीएस, ग्लोनास , यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3 जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








