Home
Mobile

32MP सेल्फी कैमरा वाले Samsung के इस फोन का दाम हुआ कम, जानें नई कीमत व ऑफर

Samsung Galaxy A54 Discount: अगर आप भी नए साल पर अपने लिए या फिर अपने किसी खास को स्मार्टफोन गिफ्ट करने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। सैमसंग ने अपने Galaxy A54 5G स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। जिसके बाद इस फोन को कीमत से किफायती दाम में खरीदा जा सकता है। दरअसल इस फोन पर ग्रहकों को बैंक ऑफर्स का लाभ दिया जा रहा है। जिसके बाद कस्मटमर्स इसे रियायती दाम में खरीद सकते हैं। आइए आपको आगे इस फोन पर उपलब्ध ऑफर्स और इसकी नई कीमत के के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

32MP सेल्फी कैमरा वाले Samsung के इस फोन का दाम हुआ कम, जानें नई कीमत

Samsung Galaxy A54 5G पर ऑफर

Samsung ने Galaxy A54 5G को ऑफर कीमत के साथ इसे अपने आधिकारिक साइट पर लिस्ट कर दिया है। इस फोन के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये थी। जिसे छूट के बाद 128GB वेरिएंट स्टोरेज को 36,999 रुपये और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 38,999 रुपये कीमत में उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में ग्राहक इस फोन पर तकरीबन 2000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन पर अन्य डिस्काउंट भी दिया जा रहा हैं। Axis Bank क्रेडिट कार्ड से इस फोन का भुगतान अगर ग्राहक करता है, तो वह 2000रुपये का डिस्काउंट भी इस पर ले सकता है।

Samsung Galaxy A54 5G के स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी ए54 5जी में 6.4 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले ग्राहकों को मिल रहा है। जो 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट और 1080x2400 तक पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आ रहा है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो 128 जीबी और 256 जीबी दो स्टोरेज में कंपनी ने इसे उपलब्ध कराया है। यह फोन एंड्रॉइड 13 के साथ One UI 5.1 पर संचालित होता है।

फोटोग्राफी के लिए ऑप्टिक्स के तौर पर इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी औऱ वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए सैमसंग ने इसमें 25W की चार्जिंग को सपोर्ट के साथ 5,000mAhकी बैटरी दी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट, वाई-फाई और जीपीएस जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung has reduced the prices of Galaxy A54 5G phone. This 5G smartphone has been listed on the company's official site with new prices. There are two storage variants available in it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X