Home
Mobile

Samsung Galaxy A54 5G भारत में नए कलर में होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

Samsung Galaxy A54 New Color: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग Samsung Galaxy A54 5G को नए कलर ऑप्शन के साथ फिर से रिलॉन्च कर सकती है। आपको बता दें, कंपनी ने A सीरीज के तहत इस साल अपने दो हैंडसेट को लॉन्च किया है। जिसमें Samsung Galaxy A54 5G और Samsung Galaxy A34 5G स्मार्टफोन शामिल है। Samsung ने इसे ग्रेफाइट , लाइम और वॉयलेट तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। तो आइए आपको इस नए कलर वेरिएंट वाले फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले खास फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

इस कलर के साथ हो कती है एंट्री

Samsung India ने X (ट्विटर) पर एक नया टीजर शेयर किया है। जिसमें कंपनी ने फोन की झलक दिखाई है। सैमसंग ने गैलेक्सी ए54 5जी के अमेरिकी वेरिएंट को वायलेट, लाइम, ग्रेफाइट और व्हाइट चार कलर ऑप्शन में पेश किया था। लेकिन भारतीय बाजार में कंपनी ने इस डिवाइस के केवल तीन कलर ऑप्शन लॉन्च किए थे। अमेरिकी वेरिएंट को देखते हुए भारत में इस फोन को White कलर ऑप्शन के साथ लाए जाने की उम्मीद है। इससे पहले कंपनी ने S23 Ultra को दो नए कलर ऑप्शन के साथ भारत में रिलॉन्च किया है।

Samsung Galaxy A54 फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी ए54 5जी में आपको 6.4 इंच 1080 पिक्सल सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। इस फोन के बीच में होल-पंच कटआउट दिया गया है। इसके अलावा इसमें ग्लास बैक पैनल पर फ्लोटिंग कैमरा डिजाइन मिलेगी। इस फोन में कंपनी ने गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी दिया है। कंपनी ने अपने इस डिवाइस में Samsung Exynos 1380 चिपसेट को शामिल किया है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 8GB रैम और 256 GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल रही है। जिसे यूजर माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 1 TB तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड One UI 5.1 के साथ आएगा।

Samsung Galaxy A54 5G भारत में नए कलर में होगा लॉन्च, जानें कीमत

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर वाला 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 5MP का डेप्थ सेंसर मिल रहा है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप के लिए 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन IP67 रेटिंग के साथ आ रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
company will soon launch the Samsung Galaxy A54 smartphone in India with a new color option. In which 8 GB RAM and 256 GB inbuilt storage will be available with Samsung Exynos 1380 chipset.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X