Home
Mobile

Samsung Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G की कीमत का खुलासा, यहां जानें लॉन्च ऑफर्स

Samsung ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए हाल ही में दो नए स्मार्टफोन्स Galaxy A35 5G और Galaxy A55 5G को लॉन्च किया था। उस वक्त कंपनी ने इन फोन्स की कीमत का खुलासा नहीं किया था। लेकिन अब कंपनी ने अपने दोनों लेटेस्ट फोन की कीमत, ऑफर और उपलब्धता का खुलासा किया है।

सैमसंग के ये दोनों स्मार्टफोन कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट में लिस्ट हो चुके हैं। Samsung ने Galaxy A35 5G स्मार्टफोन को 8GB/128GB और 8GB/256GB दो वेरिएंट में लॉन्च किया था। जबकि, Galaxy A55 5G स्मार्टफोन को 8GB/128GB, 8GB / 256GB और 12GB/ 256GB तीन वेरिएंट में उपलब्ध कराया था।

Samsung Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G की कीमत का खुलासा, यहां जानें

Galaxy A35 5G, Galaxy A55 5G की कीमत- Galaxy A35 5G के 8GB/128GB की कीमत 30,999 रुपये, 8GB /256GB की कीमत 33,999 रुपये है। जबकि, Galaxy A55 5G के 8GB/ 128GB की कीमत 39,999 रुपये, 8GB /256GB की कीमत 42,999 रुपये और 12GB /256GB की कीमत 45,999 रुपये तय किया गया है।

अगर आप भी Samsung Galaxy A35 5G और Galaxy A55-5G स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, ऑनलाइन स्टोर Samsung Shop और ऑफलाइन स्टोर के साथ दूसरे रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं, जहां इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।

Samsung Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G की कीमत का खुलासा, यहां जानें

वहीं ऑफर्स की बात करें तो Samsung इन दोनों स्मार्टफोन को अगर ग्राहक HDFC, OneCard, IDFC First Bank के कार्ड की मदद से खरीदते हैं तो उन्हें 3000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही 6 महीने की NO Cost EMI ऑफर मिलेगा। साथ ही

सैमसंग फाइनेंस प्लस और NBFC पार्टनर्स के साथ Galaxy A55-5G स्मार्टफोन को 1792 रुपये मंथली और Galaxy A35 को 1723 रुपये मंथली किस्त पर भी खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G की कीमत का खुलासा, यहां जानें

Samsung Galaxy A35 5G के फीचर्स- सैमसंग के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.6-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें कंपनी ने Exynos 1380 चिपसेट शामिल किया है। जो 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ आता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन Android 14 पर आधारित Samsung One UI 6.1 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका मेन कैमरा 50MP , 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा है। इसके साथ ही इसमें 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy A55 5G के फीचर्स- इसमें 6.6-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080x2340 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन के साथ आता है। यह Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आ रहा है।

अपने इस फोन में कंपनी ने सैमसंग का Exynos 1480 चिपसेट दिया गया है, जो 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज सपोर्ट करने में सक्षम है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके साथ ही इसमें 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 5MP मैक्रो सेंसर भी मिल रहा है। साथ ही 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 25W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung galaxy a55 5g galaxy a35 5g price in india revealed know launch offers details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X