Samsung Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G की कीमत लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक
Samsung ने हाल ही में भारत में नए Galaxy A-series मॉडल लॉन्च करने की घोषणा की है।
टीजर ने खुलासा करते हुए बताया है कि फोन को 11 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। बाद में सोशल मीडिया पोस्ट में, कंपनी ने उपनाम Galaxy A55 5G और Galaxy A35 5G का खुलासा किया। कहा जाता है कि ये अपकमिंग स्मार्टफोन गैलेक्सी A54 5G और गैलेक्सी A34 5G का उत्तराधिकारी होंगे।

लॉन्च से पहले, कथित हैंडसेट एक ऑनलाइन रिटेल स्टोर के जरिए से उनके रैम, स्टोरेज और कलर ऑप्शन के साथ-साथ उनकी कीमतों के साथ लीक हो गए थे।
GSMArena की एक रिपोर्ट में Galaxy A55 5G और Galaxy A35 5G को जर्मन रिटेल साइट Otto पर देखा गया है। इसे लिखे जाने तक, लिस्टिंग वेबसाइट पर लाइव नहीं थी। हालाँकि, रिटेलर ने कथित तौर पर अपकमिंग हैंडसेट की कीमत के साथ-साथ उनके रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और कलरवेज को भी लीक कर दिया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी A55 5G का 8GB + 128GB विकल्प EUR 480 (लगभग 39,700 रुपये) में लिस्टेड किया गया था, जबकि 8GB + 256GB ऑप्शन EUR 530 (लगभग 43,800 रुपये) में लिस्टेड किया गया था।

वहीं दूसरी ओर, सैमसंग गैलेक्सी A35 5G को कथित तौर पर दो कॉन्फिगरेशन में लिस्टेड या गया था, 6GB + 128GB और 8GB + 256GB, जिनकी कीमत EUR 380 (लगभग 31,400 रुपये) और EUR 450 (लगभग 37,200 रुपये) है। दोनों मॉडल कथित तौर पर आइस ब्लू, लेमन, लिलैक और नेवी ब्लू कलर ऑप्शनो में भी लिस्टेड थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी A55 5G और गैलेक्सी A35 5G दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ 6.6-इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले है। गैलेक्सी A55 5G को कथित तौर पर इन-हाउस Exynos 1480 SoC के साथ लिस्टेड किया गया था, जबकि बाद वाले को Exynos 1380 चिपसेट पर बेस्ड किया गया था।

ऑप्टिक्स के लिए, गैलेक्सी A55 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट कथित तौर पर 1/1.56-इंच 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रावाइड लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल सेंसर और 5-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर से लैस है।
इस बीच, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गैलेक्सी A35 5G में पीछे की तरफ 1/1.96-इंच 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। फ्रंट कैमरे के लिए, रिपोर्ट में कहा गया है, गैलेक्सी A55 5G में 32-मेगापिक्सल सेंसर है, जबकि गैलेक्सी A35 5G में 13-मेगापिक्सल सेंसर है।


Click it and Unblock the Notifications








