Home
Mobile

Samsung Galaxy A55 की लॉन्च डेट से लेकर कीमत व स्पेसिफिकेशन्स तक की डिटेल लीक

Samsung बहुत जल्द अपना नया हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। जिसे Galaxy A55 के नाम से पेश किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नहीं किया है।

लेकिन इस आगामी हैंडसेट को कई सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है। इसके अलावा, इस फोन की लॉन्चिंग डेट, डिजाइन रेंडर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत भी ऑनलाइन लीक हो गई है।

Samsung Galaxy A55 की लॉन्च डेट से लेकर कीमत व स्पेक्स तक की डिटेल लीक

जिससे इस बात का खुलासा हुआ है कि, इसे 8GB तक रैम, 5000mAh बैटरी, OIS सपोर्ट के साथ 50MP कैमरा से पैक्ड किया जाएगा।

Galaxy A55 5G की लॉन्च डेट: सामने आई लीक के अनुसार Galaxy A55 5G को 11 मार्च को जर्मनी में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को कंपनी नेवी, आइस ब्लू, व्हाइट और पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराएगी।

Samsung Galaxy A55 की लॉन्च डेट से लेकर कीमत व स्पेक्स तक की डिटेल लीक

Galaxy A55 5G की कीमत: यूरोप में इसके 6GB वेरिएंट की कीमत 449 यूरो और 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 499 यूरो (लगभग 45,000 रुपये) तय किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A55 के स्पेसिफिकेशन्स: जैसा कि, हमने आपको बताया कि, Samsung Galaxy A55 के सभी स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी लीक हो चुकी है।

Samsung Galaxy A55 की लॉन्च डेट से लेकर कीमत व स्पेक्स तक की डिटेल लीक

जिसके अनुसार, सैमसंग के इस फोन में Android 14 पर बेस्ड Samsung का One UI 6.1 सॉफ्टवेयर मिलेगा। इसके साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसे Exynos 1480 चिपसेट के साथ पेश किए जानें की उम्मीद है। जिसके साथ 6GB, 8GB रैम रैम दी जा सकती है।

स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन में 128GB, 256GB कॉन्फिगरेशन मिल सकता है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी यूजर को मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy A55 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी। यह फोन IP67 रेटिंग के साथ आ रहा है। जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और डुअल स्पीकर मिलने की बात भी सामने आई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy A55 5G can be launched with Exynos 1480 processor.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X