Samsung Galaxy A55 के कलर वेरिएंट लीक, इन तगड़े फीचर्स से होगा, यहां जानें सभी डिटेल
Samsung Galaxy A55: स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग A-सीरीज के तहत जल्द ही अपना नया फोन लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। जिसे Samsung Galaxy A55 5G के नाम से पेश किया जा सकता है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A54 का सक्सेसर होगा। लॉन्चिंग से पहले ही इस फोन के रेंडर लीक हो चुके हैं, जिससे सैमसंग के इस आगामी फोन की कई डिटेल्स अब तक सामने आ गए है। इसके साथ ही इस फोन को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी स्पॉट किया जा चुका है। जहां से इसकी डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा हुआ है। आइए आपको आगे इस फोन की डिटेल्स बताते हैं।

जैसा कि हमने आपको उपर की लाइन में बताया है कि, इसके लॉन्च से पहले ही Galaxy A55 के डिटेल्ड रेंडर सामने आ गए है। जिससे इस आगामी फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन की डिटेल सामने आई है। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को तीन उभरे हुए कैमरा रिंग के साथ एक फ्लैट बैक मिलेगा। फोन की दाहिनी ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी A55 में यूजर को ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जो फ्लैश लाइट के साथ आएगा।
Galaxy A55 स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन की बात की जाए तो इसे गुलाबी , काला और हल्का नीला कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसमें फ्रेम मेटैलिक फिनिश होने की उम्मीद है। फिलहांल इसके अलावा गैलेक्सी A55 को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं लीक्स की मानें तो कंपनी ने Galaxy A55 के फ्रेम को इस बार मेटल से तैयार किया है। इसके साथ ही इसके फ्रंट में समान बेजेल्स दिया जा सकता है। जिसमें फ्रंट कैमरे के लिए एक सेंटर्ड पंच होल मिल सकता है।
Galaxy A55 के स्पेक्स
सैमसंग गैलेक्सी A55 स्मार्टफोन में 6.4-इंच फुल-HD+ सुपर AMOLED स्क्रीन दिया जा सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Exynos 1480 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है, जो Xclipse 530 GPU के साथ पेयर होगा। फोटोग्राफी केलिए इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP के अल्ट्रा-वाइड-सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है। इसके साथ ही 32MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसे 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








