Home
Mobile

Samsung Galaxy A55 डिजाइन रेंडर लीक, जानिए इस फोन में क्या कुछ होगा खास

Samsung जल्द ही अपने नए हैंडसेट Galaxy A55 से पर्दा उठा सकता है। जो इस साल हीलॉन्च हुए Galaxy A54 5G का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इस डिवाइस को हाल ही में 3C सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट किया जा चुका है। हालांकि अब इस फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हुए हैं। वहीं रिपोर्ट के अनुसार इस स्मार्टफोन को 6.5 इंच के फ्लैट डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। इसके डिस्प्ले पर होल पंच कटआउट होगा। तो चलिए आपको आगे सैमसंग के इस अपकमिंग फोन की सभी डिटेल्स बताते हैं।

Samsung Galaxy A55 डिजाइन रेंडर लीक, जानिए फोन में क्या कुछ होगा खास

Samsung Galaxy A55 के संभावित स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी ए55 को लेकर आई लीक की मानें तो इसमें फुल एचडी+ रेजोल्यूशन और 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही इसके फ्रंट में सेंटर पंच कटआउट होगा। इसके साथ ही अपने इस स्मार्टफोन में कंपनी नया Exynos 1480 प्रोसेसर शामिल कर सकती है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। सैमसंग का नया फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI 6.0 के साथ दस्तक दे सकता है। इस फोन में AMD GPU भी देखने को मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा शमिल किया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी इसे पावर देने के लिए इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दे सकती है।
इसके अलावा फोन के राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए जाएगे। वहीं सिम कार्ड ट्रे को फोन के टॉप पर दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy A54 5G स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग गैलेक्सी ए54 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। सैमसंग ने अपने इस डिवाइस में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है, जो 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज से लैस है। फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी A54 5G में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5MP का मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Samsung Galaxy A55 will feature a 6.5-inch FHD+ display with a 120Hz refresh rate. Samsung Galaxy A55 will have a 50MP primary rear camera. The phone will have a 32MP front camera for videos and selfies. The smartphone is reported to have a 5000mAh battery with 25W fast charging support.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X