Home
Mobile

Samsung Galaxy A55 के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, जानें लॉन्च डेट, स्पेक्स से लेकर कीमत

Samsung Galaxy A55: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग जल्द ही अपना नया बजट स्मार्टफोन Galaxy A55 को पेश करने की तैयारियों में जुटी है। अपने इस हैंडसेट को कंपनी गैलक्सी A54 के सक्सेसर के तौर पर पेश करेगी। जिसे इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया है। इस अपकमिंग फोन में पिछले मॉडल के मुकाबले कई अपडेट्स देखने को मिलेंगे। फिलहाल इस फोन के कैमरा और प्रोसेसर की जानकारी सामने आई है। तो चलिए आपको इस आगामी फोन की लीक डिटेल्स के बारे में बताते हैं।

Samsung Galaxy A55 लॉन्च डेट

Samsung Galaxy A55 को कंपनी 2024 मार्च में लॉन्च कर सकती है। सैमसंग गैलक्सी A सीरीज ब्रांड के स्मार्टफोन्स मिड-रेंज में लॉन्च किए जाते हैं। इससे पहले कंपनी ने गैलक्सी A-54 को भी 38, 999 रुपये शुरुआती कीमत के साथ पेश किया था। जिसे देखते हुए इस अपकमिंग फोन को 50,000 रुपये से कम कीमत के साथ लाए जाने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy A55 के फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, जानें लॉन्च डेट

Samsung Galaxy A55 स्पेक्स

Samsung Galaxy A55 को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके चिपसेट आइडी की टेस्टिंग अभी जारी है। इस आगामी फोन को AMD GPU प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। जिससे इमेज प्रोसेसिंग काफी बेहतर होगा। इसके साथ ही इसमें AI परफॉरमेंस को भी शामिल किया जा सकता है। आपको बता दें, सैमसंग गैलेक्सी ए55 में Exynos 1480 SoC के शामिल होने की उम्मीद सबसे ज्यादा है।

वहीं अगर इसके डिजाइन की बात की जाए तो इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। सभी A सीरीज के स्मार्टफोन की तरह इसे भी गैलक्सी एस23 अल्ट्रा जैसे रियर पैनल डिजाइन के साथ लाया जा सकता है। जिसे IP67 या फिर IP68 सपोर्ट मिल सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया जा सकता है। जो पहले से बेहतर इमेज क्वालिटी के साथ दस्तक दे सकता है।

Samsung Galaxy S24 सीरीज इस दिन होगा लॉन्च

सैमसंग के इस आगामी सीरीज को लेकर सामने आई नई अपडेट के अनुसार 18 जनवरी 2024 को इस सीरीज से पर्दा उठ सकता है। दरअसल सैमसंग अनपैक्ड इवेंट 18 जनवरी 2024 को आयोजित होने जा रहा है। जिसमें कंपनी अपने गैलेक्सी S24 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। इसका मुकाबला वीवो, शाओमी, वनप्लस के साथ बाजार में मौजूद अन्य ब्रांड के फ्लैगशिप से होगा। इस सीरीज के सभी मॉडल को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Company can launch Samsung Galaxy A55 in March 2024. Samsung Galaxy A series brand smartphones are launched in the mid-range. Earlier, the company had also introduced Galaxy A-54 with a starting price of Rs 38,999. Considering this, this upcoming phone is expected to be launched with a price of less than Rs 50,000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X