Home
Mobile

Samsung Galaxy A55 और Galaxy A35 की कीमत का खुलासा, जानिए आपके बजट में है या नहीं?

Samsung Galaxy A55, Galaxy A35 Price: सैमसंग के लेटेस्ट गैलेक्सी स्मार्टफोन Galaxy A55 और Galaxy A35 की कीमत का खुलासा हो गया है। इस फोन को 30,999 रुपये शुरूआती कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। आपको बता दें, इन दोनों फोन्स की बिक्री भी आज से शुरू हो रही है। चलिए आगे आपको इनकी कीमत व ऑफर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

दरअसल सैमसंग ने हाल ही में भारत में अपने गैलेक्सी A55 5G और गैलेक्सी A35 5G को लॉन्च किया था। जिसके तहत इन फोन्स के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन सामने आए थे।

लेकिन सैमसंग ने 14 मार्च यानी आज के दिन कीमत का खुलासा करने का ऐलान किया था। लेकिन ऑफिशियल ऐलान से पहले ही टिपस्टर अभिषेक यादव ने भारत में गैलेक्सी ए55 5जी और गैलेक्सी ए35 5जी की कीमतों की डिटेल शेयर कर दी है।

टिपस्टर के X पर शेयर किए गए जानकारी के अनुसार, गैलेक्सी ए55 5जी और गैलेक्सी ए35 5जी की आधिकारिक कीमतें ऑफलाइन स्टोरों से मिली हैं।

Samsung Galaxy A55 और Galaxy A35 की कीमत का खुलासा

टिपस्टर की मानें तो Galaxy A55 5G के बेस मॉडल 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये होगी। वहीं इसके 8GB + 256GB की कीमक 42,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है।

ऐसे ही Galaxy A35 5G के बेस वेरिएंट 8GB + 128GB की कीमत 30,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है।

Samsung Galaxy A55 और Galaxy A35 की कीमत का खुलासा

इन दोनों फोन्स को ऑसम आइस ब्लू, ऑसम नेवी, ऑसम लिलैक, ऑसम लेमन रंग ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। जिन्हें बिक्री के लिए सैमसंग शॉप, सैमसंग स्टोर और दूसरे रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध करा दिया गया है।

Galaxy A55 5G की स्पेसिफिकेशन- गैलेक्सी A55 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.6-इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। यह फोन इन-हाउस Exynos 1480 प्रोसेसर से लैस है। जिसमें 12GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है।

इसके साथ ही इसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी इसमें दी है।

Galaxy A35 5G स्पेसिफिकेशन- गैलेक्सी A35 में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.6-इंच FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन के हुड के नीचे Exynos 1380 चिपसेट है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज मिल रहा है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस डिवाइस में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
samsung galaxy a55 galaxy a35 india prices revealed starts at rs 30,999
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X