samsung galaxy a55 और a35 में आपके लिए कौन सा फोन होगा बेस्ट, कीमत से लेकर स्पेक्स तक की जानें डिटेल
Samsung Galaxy A55 5G और Galaxy A35 5G: सैमसंग ने अपने A-सीरीज के तहत मिड-रेंज सेगमेंट में दो नए स्मार्टफफोन लॉन्च किया है। जिसे Galaxy A55 5G और Galaxy A35 5G के नाम से जाना जाएगा।
इन फोन्स को इन-हाउस Exynos चिपसेट, 50MP प्राइमरी कैमरा और Android 14 OS के साथ पेश किया गया है। अगर आप भी सैमसंग के इन दोनो फोन्स में कंफ्यूज है कि, आपके लिए किसे खरीदना बेस्ट होगा, तो आइए आपको इस आर्टिकल में इसके बीच मिलने वाले कीमत से लेकर फीचर्स तक के अंतर को बताते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए35 5जी और ए55 5जी की बिक्री देश में 14 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। फोन को Samsung Shop, Samsung Stores और दूसरे रिटेल आउटलेट पर खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
अभी कंपनी ने भारत के लिए गैलेक्सी ए35 और गैलेक्सी ए55 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। फोन को ऑसम नेवी, ऑसम लेमन और ऑसम आइस ब्लू और आइस ब्लू कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Galaxy A35 5G और A55 5G की कीमत: सैमसंग गैलेक्सी ए35 5जी और ए55 5जी की बिक्री 14 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू कर दी जाएगी। जिसे ग्राहक सैमसंग शॉप, सैमसंग स्टोर्स और दूसरे रिटेल आउटलेट से खरीद सकेंगे।
कीमत की बात करें तो फिलहाल इसका खुलासा कंपनी ने नहीं किया है। इसके लिए आपको 14 मार्च तक का इंतजार करना होगा। फोन को ऑसम नेवी, ऑसम लेमन और ऑसम आइस ब्लू और आइस ब्लू कलर में पेश किया है।

Galaxy A35 5G, A55 5G डिजाइन: सैमसंग गैलेक्सी ए35 को ग्लास बैक पैनल और प्लास्टिक फ्रेम के साथ तैयार किया गया है। वहीं गैलेक्सी ए55 स्मार्टफोन को मेटल फ्रेम के साथ ग्लास सैंडविच डिजाइन के साथ पेश किया गया है।
Galaxy A35 5G, A55 5G डिस्प्ले: गैलेक्सी ए35 5जी में 6.6 इंच फुलएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-O HDR डिस्प्ले दी गई है। जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए55 5जी में 6.6 इंच फुलएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-O HDR डिस्प्ले मिल रही है। जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
Galaxy A35 5G, A55 5G प्रोसेसर: गैलेक्सी ए35 5जी में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 1380 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Mali-G68 MP5 मिलता है। वहीं गैलेक्सी ए55 5जी में 2.75 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर Exynos 1480 प्रोसेसर शामिल है।
Galaxy A35 5G, A55 5G स्टोरेज: गैलेक्सी ए35 5जी में 6 और 8GB रैम के साथ 128 व 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे यूजर एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
वहीं सैमसंग ए55 5जी भी 8 जीबी व 12 जीबी रैम ऑप्शन के साथ 128 और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। इसके स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Galaxy A35 5G, A55 5G ओएस: सैमसंग A35 ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड Samsung One UI 6.1 के साथ आ रहा है। वहीं A55 ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड Samsung One UI 6.1 पर काम करेगा।
Galaxy A35 5G, A55 5G कैमरा: सैमसंग ए35 में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का तीसरे कैमरे से लैस है।
वहीं गैलेक्सी A55 5G में OIS के साथ अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, अपर्चर एफ/2.2 के साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इसमें मिल रहा है।
Galaxy A35 5G, A55 5G बैटरी: सैमसंग ए35 को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। वहीं ए55 5जी में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
Galaxy A35 5G, A55 5G कनेक्टिविटी: Galaxy A35 में 5जी, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.3, डुअल 4G VoLTE, जीपीएस, ग्लोनास, NFC और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल रहे हैं। A55 5G में 5G, डुअल 4G VoLTE, NFC, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








