Samsung के दो तगड़े फोन लॉन्च, कम दाम में मिलेंगे AI फीचर्स; 5000mAh की बड़ी बैटरी से लैस
Samsung ने आधिकारिक तौर पर भारत में गैलेक्सी A56 और गैलेक्सी A36 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। दोनों फोन के स्पेक्स पहले ही रिवील कर दिए गए थे। अब इनकी कीमतें सामने आई हैं।
दोनों फोन लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आए हैं। हालांकि, कुछ मामलों में इनमें अंतर भी है। इनमें क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं और इनकी कीमत कितनी है। सब यहां बताने वाले हैं।

Samsung Galaxy A56, A36 प्राइस और ऑफर
सैमसंग गैलेक्सी A36 तीन कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। बेस मॉडल जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है, इसकी कीमत 32,999 रुपये है। 8GB+256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 35,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला टॉप-एंड मॉडल 38,999 रुपये में मिलेगा।
वहीं, गैलेक्सी A56 की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है, जो 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। 8GB +256GB मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है, जबकि 12GB+256GB वाला ऑप्शन 47,999 रुपये में आया है।
इंट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत सैमसंग मुफ्त मेमोरी अपग्रेड की पेशकश कर रहा है, जिसमें 8GB+128GB वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 8GB+256GB मॉडल मिलेगा। यह ऑफर शुरुआती खरीदारों के लिए सीमित है।

सैमसंग गैलेक्सी A56 स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी A56 में 6.7 इंच का फुल HD+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-O डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 1900 निट्स तक है। इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ का प्रोटेक्शन भी मिला हुआ है। इस फोन में एक्सिनोस 1580 प्रोसेसर है, जो AMD Xclipse 540 जीपीयू के साथ मिलकर काम करता है। फोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड सैमसंग के वन UI 7 पर चलता है।
फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी A56 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का OIS प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा है।
फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं। इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे IP67 की रेटिंग भी मिली हुई है।
Samsung Galaxy A36 के स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी A36 में भी वही 6.7 इंच का फुल HD+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-O डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन मिला हुआ है।
फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर है, जिसे एड्रेनो 710 GPU के साथ जोड़ा गया है। यह 6GB, 8GB या 12GB रैम और 128GB या 256GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। यह डिवाइस भी एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड सैमसंग के वन UI 7 पर चलता है। यह डुअल सिम को सपोर्ट करता है।
कैमरों के मामले में, फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5MP का मैक्रो कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 12MP का है। इसमें भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर हैं।
गैलेक्सी A36 में 5,000mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे भी पानी-धूल से सेफ रखने के लिए IP67 की रेटिंग मिली हुई है।


Click it and Unblock the Notifications








