Samsung Galaxy A8 Star और OnePlus 6, कौनसा फोन खरीदना चाहेंगे आप
भारत की विश्वसनीय स्मार्टफोन्स कंपनी में से एक सैमसंग ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy A8 Star को शुक्रवार को लॉन्च किया है। सैमसंग के इस मिड रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन में काफी सारी खूबियां हैं और फोन वनप्लस 6 को कड़ी टक्कर दे रहा है। आज इस आर्टिकल में हमने सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार और वनप्लस 6 की तुलना की है, चलिए जानते हैं कौन सा स्मार्टफोन ज्यादा बेहतर है।

डिजाइन और डिस्प्ले
मौजूदा चलन के चलते स्मार्टफोन की 6.3 इंच फुलव्यू सुपर एमोलेड इनफिनिटी एचडी डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले का रेजॉल्यूशन 1080X2160 पिक्सल का है जिसकी आस्पेक्ट रेशियो 18:5:9 है। इसके अलावा स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए 3 डी ग्लास की प्रोटेक्शन दी हुई है।
कैमरा सेटअप
अब इस फोन के कुछ खास फीचर की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप है। जिसका प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जबकि दूसका सेंसर तो 24 मेगापिक्सल का है। इस कैमरा सेटअप के दोनों ही सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाले हैं। वहीं सेल्फी लवर्स के लिए 24 मेगापिक्सल के साथ फ्रंट कैमरा दिया गया है। जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। इसके अलावा फोन के बाक में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है और साथ ही फेसअनलॉक फीचर भी मौजूद है।
प्रोसेसर
सैमसंग गैलेक्सी ए8 स्टार एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर रन करेगा। इसमें 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है।
बैटरी एंड कनेक्टिविटी
स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3700 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी Volte, वाई-फाई 802.11AC,जीपीएस, ब्लूटूथ 5, यूएसबी टाइप सी और 3.5mm हेडफोन जैक जैसी सारी सुविधाओं से लैस है।
कलर और कीमत-
इस स्मार्टफोन को 34,990 रुपए की कीमत के साथ पेश किया गया है। वहीं, कलर्स में ये फोन मिडनाइट ब्लैक और इवोरी व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा।
स्टोरेज
चीनी कंपनी वनप्लस ने मई में अपना नया स्मार्टफोन वनप्लस 6 पेश किया था। वनप्लस 6, 6जीबी रैम और 8जीबी रैम के साथ 64जीबी,128जीबी और 256जीबी वैरियंट्स में लॉन्च हुआ था।
डिजाइन एंड डिस्प्ले
वनप्लस 6 में 6.28 इंच फुल एचडी के साथ फुल ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। जिसका रेजॉल्यूशन 1080X2280 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशिया 19:9 है।
कैमरा सेटअप
ओप्पो एफ9 प्रो की तरह इस स्मार्टफोन में भी ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें एक 20 मेगापिक्सल और दूसरा 16 मेगापिक्सल है। इसमें Sony IMX519 सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टैबलाइजेशन जैसे फीचर भी दिए गए हैं। खास बात ये है कि इसमें कैमरा अल्ट्रा स्लो मोशन के साथ पेश हुआ है। जो कि 480 फ्रेम्स प्रति सेकेंड पर 1मिनट तक अल्ट्रा स्लो मोशन वीडियो शूट कर सकता है। एंड्रॉयड पी की तरह इसमें बेहतर नोटिफिकेशन मैनेजमेंट दिया हुआ है।
प्रोसेसर
वनप्लस 6 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसकी सर्वाधिक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज है।
बैटरी एंड कनेक्टिविटी
वहीं, अगर इसकी बैटरी की बात करें तो फोन को पावर देने के लिए 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्ज को सपोर्ट करती है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी Volte, वाई-फाई 802.11AC,जीपीएस, ब्लूटूथ 5, यूएसबी टाइप सी और 3.5mm हेडफोन जैक जैसी सारी सुविधाओं से लैस है।
कलर्स और कीमत
वनप्लस 6 के 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के वैरिंयट की कीमत 35,000 रुपए है, 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के वैरियंट वाले फोन की कीमत 38,300 रुपए है। वहीं, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 41,000 रुपए है। वहीं, यह फोन मिरर ब्लैक, मिडनाइट ब्लैक और सिल्क व्हाइट कलर में मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications