Home
Mobile

सैमसंग बीम प्रोजेक्‍टर फोन से 50 इंच बड़ी स्‍क्रीन में देखें पिक्‍चर

सैमसंग बीम प्रोजेक्‍टर फोन से 50 इंच बड़ी स्‍क्रीन में देखें पिक्‍चर

मोबाइल फोन बाजार में फीचर और कीमत को लेकर तो हमेशा प्रतिस्पर्धा चलती ही रहती है मगर इसके साथ ग्रहकों को कुछ नया देने की होड़ भी लगी हुई है, शायद यही कारण है कि सैमसंग अपने हर नए हैंडसेट में कुछ न कुछ नया जरूर लाता है। सैमसंग के बीम प्रोजेक्‍टर फोन को ही ले लीजिए।

हालाकि इससे पहले भी इंटेक्‍स और स्‍पाइस जैसी घरेलू हैंडसेट निमार्ता कंपनियां अपने प्रोजेक्‍टर फोन भारत में लांच कर चुकीं हैं मगर वे उतने कामयाब नहीं हो सके। सैमसंग का बीम प्रोजेक्‍टर फोन बस कुछ ही दिनों के अंदर भारतीय बाजार में आने वाला है, मगर इसके फीचरों की चर्चा हैंडसेट बाजार में जोरों पर हैं।

सैमसंग के बीम प्रोजेक्‍टर फोन में 4.0 इंच स्‍क्रीन के साथ 1 गीगाहर्ट का ड्युल कोर प्रोसेसर लगा हुआ है और इसकी मोटाई 12.5 एमएम है। फोन का डिस्‍प्‍ले 480×800 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करता है। इसके अलावा बीम प्रोजेक्‍टर फोन में 5 मेगापिक्‍सल ऑटो फोकस कैमरा, फ्लैश लाइट के साथ 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग केमरे भी दिया गया है।

फोन की सबसे खास बात है इसका प्रोजेक्‍टर जो 15 ल्‍यूमेन्‍स की पॉवर से 50 इंच की बड़ी स्‍क्रीन बनाता है। फोन को इंनडोर के साथ-साथ आउटडोर में भी प्रयोग कर सकते हैं। कंपनी सूत्रों के अनुसार सैमसंग बीम प्रोजेक्‍टर फोन 25,000 रुपए की अनुमातिन कीमत में लांच कर सकता है।सैमसंग बीम प्रोजेक्‍टर फोन में दिए गए फीचरो पर एक नजर

  • 4.0 इंच की 480×800 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट स्‍क्रीन

  • 15 ल्‍यूमेन्‍स का हाइडेफिनेशन प्रोजेक्‍टर

  • 50 इंच का स्‍क्रीन प्रोजेक्‍शन

  • एंड्रॉएड 2.3 जिंजरब्रेड ओएस

  • 5 मेगापिक्‍सल ऑटोफोकस कैमरा

  • फ्लैश की सुविधा

  • 1.3 मेगापिक्‍सल सेकेंडरी कैमरा

  • 786 एमबी रैम, 8जीबी इंटरनल मैमोरी, 32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी सपोर्ट

  • ब्‍लूटूथ, वाईफाई

  • 3.5 एमएम इयर जैक

  • 2000 एमएएच बैटरी

  • कीमत- 25,000 रुपए अनुमानित
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X