Home
Mobile

सैमसंग ने पेश किया गैलेक्‍सी बीम प्रोजेक्‍टर फोन

सैमसंग ने पेश किया गैलेक्‍सी बीम प्रोजेक्‍टर फोन

स्‍पेन के बारसिलोना में चल रहें मोबाइल वर्ल्‍ड क्रांग्रेस में सैमसंग ने अपने नए फोन का खुलासा कर दिया है। अपने पिछले फोन गैलेक्‍सी बीम की सफलता के बाद सैमसंग नया पावरफुल प्रोजेक्‍टर फोन पेश करेगा। 4.0 इंच स्‍क्रीन से लैस बीम प्रोजेक्‍टर फोन में 1 गीगाहर्ट का ड्युल कोर प्रोसेसर लगा हुआ है।

सैमसंग बीम प्रोजेक्‍टर फोन में दिया गया डिस्‍प्‍ले 480×800 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट करता है। इसके अलावा बीम प्रोजेक्‍टर फोन में 5 मेगापिक्‍सल ऑटो फोकस कैमरे के साथ फ्लैश लाइट की सुविधा दी गई है। अब बात करते है बीम के सबसे खास फीचर प्रोजेक्‍टर की, हालाकि इससे पहले भी स्‍पाइस, इटेक्‍स प्रोजेक्‍टर फोन लांच कर चुके है मगर बाजार में उन्‍हें कुछ खास सफलता नहीं मिली।

मगर सैमसंग बीम प्रोजेक्‍टर फोन में 15 ल्‍यूमेन्‍स का पॉवर दिया गया है जो 50 इंच बड़ी स्‍क्रीन बनाता है। इसके अलावा इसे इंनडोर के साथ-साथ आउटडोर में भी प्रयोग कर सकते हैं। मोबाइल वर्ल्‍ड क्रांग्रेस में सैमसंग ने गैलेक्‍सी बीम को पेश किया है मगर इसकी कीमत के बारे में कंपनी ने अभी कोई खुलासा नहीं किया।

आइए एक नजर डालते है सैमसंग के नए बीम प्रोजेक्‍टर फोन में दिए गए फीचरों पर

  • 4.0 इंच की 480×800 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट स्‍क्रीन

  • 15 ल्‍यूमेन्‍स का हाइडेफिनेशन प्रोजेक्‍टर

  • 50 इंच का स्‍क्रीन प्रोजेक्‍शन

  • एंड्रॉएड 2.3 जिंजरब्रेड ओएस

  • 5 मेगापिक्‍सल ऑटोफोकस कैमरा

  • फ्लैश की सुविधा

  • 1.3 मेगापिक्‍सल सेकेंडरी कैमरा

  • 786 एमबी रैम, 8जीबी इंटरनल मैमोरी, 32 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी सपोर्ट

  • ब्‍लूटूथ, वाईफाई

  • 3.5 एमएम इयर जैक

  • 2000 एमएएच बैटरी

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X