Home
Mobile

गैलेक्सी सी10 होगा सैमसंग का पहला डुअल कैमरा फोन, लीक पिक्चर वायरल

वीबो पर पोस्ट गैलेक्सी सी10 स्मार्टफोन की तस्वीर सामने आने के बाद इस स्मार्टफोन को सैमसंग का पहला डुअल कैमरा सेटअप फोन कहा जा रहा है।

By Neha

सैमसंग गैलेक्सी सी10 के बारे में पहले से काफी रूमर्स आ चुके हैं, लेकिन अब इस स्मार्टफोन की एक तस्वीर लीक हो चुकी है, जिसमें फोन के बारे में कुछ और जानकारी सामने आई है। इस पिक्चर के सामने आने के बाद कहा जा रहा है कि सी10 फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। बता दें कि इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी नोट8 को कंपनी का पहला डुएल कैमरा सेटअप फोन कहा जा रहा था।

सैमसंग गैलेक्सी सी10  डुअल कैमरा फोन की तस्वीर लीक


एंड्रॉयड हेडलाइंस की रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी सी10 स्मार्टफोन की लीक हुई पिक्चर वीबो पर पोस्ट की गई। ये तस्वीर सैमसंग के डुअल कैमरा स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे यूजर्स के बीच वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि ये स्मार्टफोन रोज़ कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि फिलहाल फोन के लुक और डुअल कैमरा सेटअप के अलावा दूसरे फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

लीक तस्वीर में डुअल रियर कैमरे के बीच में एक डुअल-एलईडी फ्लैश भी देखा जा सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन एंटीना लाइन और मेटल बॉडी नजर आ रही है। स्मार्टफोन के दांयीं तरफ़ पावर बटन दिया गया है। हालांकि इस स्मार्टफोन के बाकी फीचर्स जानने के लिए हमे कंपनी के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung galaxy c10 in news because of one leak image. The image which is posted on Weibo shows the device's dual-rear camera setup separated by dual LED flash. it will be the first smartphone from samsung to have this camera configuration.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X